Exclusive : realme C83 5G फोन के रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल्स की डिटेल, जल्द होगा इंडिया में लॉन्च

रियलमी ने नवंबर महीने में 7000mAh बैटरी वाला मिडबजट स्मार्टफोन realme C85 5G इंडिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसी ‘सी’ सीरीज के एक और नए स्मार्टफोन मॉडल को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह realme C83 5G मोबाइल होगा जिसकी एक्सक्लूसिव जानकारी 91मोबाइल्स के हाथ लगी है। हमें अपकमिंग 5जी फोन रियलमी सी83 के रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल की डिटेल्स मिली है जिन्हें आप आगे देख सकते हैं।
91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये इस फोन की जानकारी प्राप्त हुई है। सूत्रों के मुताबिक रियलमी कंपनी बेहद जल्द इंडिया में realme C83 5G फोन लॉन्च करने वाली है। फिलहाल लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन यह स्मार्टफोन फरवरी महीने में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। प्राप्त जानकारी मुताबिक इस फोन का मॉडल नंबर RMX5256 होगा।
रियलमी सी83 5जी फोन को इंडियन मार्केट में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सोर्स के अनुसार मोबाइल के बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB Storage दी जाएगी। दूसरा वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage के साथ आएगा और realme C83 5G फोन के टॉप वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार अपकमिंग realme C83 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में दो कलर मॉडल्स में बिकेगा जिनमें स्प्राउटिंग ग्रीन (Sprouting Green) और ब्लूमिंग पर्पल (Blooming Purple) कलर शामिल होंगे। जैसा कि हमने पहले ही बताया रियलमी सी83 5जी लॉन्च डेट सामने आना अभी बाकी है। उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में कंपनी इसे टीज करना शुरू कर देगी।
realme C85 5G की बात करें तो इसके 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 15,499 रुपये में और 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। रियलमी सी85 5जी फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी 7000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 44वॉट फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।
रियलमी सी85 5जी फोन 6.8-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जिस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। रियलमी सी85 मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसे IP69 Pro रेटिंग भी दी गई है। यह रियलमी 5जी फोन 35 तरह के लिक्विड डैमेज झेल सकता है।