6 हजार रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं realme GT 7 Pro, जानें क्या है ऑफर

Join Us icon

रियलमी जीटी 7 प्रो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन है। यह मोबाइल नंबर महीने में भारत में अनाउंस हुआ था जो 16GB RAM, 1.5k OLED डिस्प्ले, 120W फास्ट चार्जिंग तथा 5,800mAh बैटरी की ताकत से लैस है। अब लॉन्च के दो महीने बाद ही कंपनी इस फोन में शानदार ऑफर लेकर आई है जिसमें realme GT 7 Pro को 6 हजार रुपये से भी ज्यादा डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

realme GT 7 Pro ऑफर

realme GT 7 Proलॉन्च प्राइसडिस्काउंटऑफर प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage₹59,999₹5,000₹54,999
16GB RAM + 512GB Storage₹65,999₹6,000₹59,999
  • रियलमी जीटी7 प्रो 12जीबी तथा 16जीबी रैम पर लॉन्च हुआ था तथा अब इन दोनों मॉडल्स पर छूट दी जा रही है।
  • फोन के 12GB RAM वेरिएंट पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट तथा 16GB RAM वेरिएंट पर 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • उपर टेबल में देखा जा सकता है कि ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 59,999 रुपये और 65,999 रुपये में लॉन्च हुए थे।
  • लेकिन ऑफर के साथ इन्हें क्रमश: 54,999 रुपये तथा 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • इस डिस्काउंट के साथ ही ऑफलाइन रिटेलर्स की ओर से इस फोन पर 1,200 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दी जा रही है।
  • यह मैक्सिमम स्लैब ऑफर है जिसे मोबाइल शॉप वाले अपनी सहूलियत के ​हिसाब से ग्राहकों को दे सकेंगे।
  • इस हिसाब से realme GT 7 Pro 12GB पर ₹6,200 ​तथा 16GB पर ₹7,200 का डिस्काउंट मिल सकता है।
  • गौरतलब है कि यह रियलमी ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया गया है जो आने वाली 31 दिसंबर तक ही चलेगा।
  • इस दौरान रियलमी जीटी 7 प्रो 5जी फोन को ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स तथा मोबाइल की दुकानों से सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
  • Realme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.78″ 1.5के क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन
    • क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर
    • 16जीबी रैम + 512जीबी मेमोरी
    • 28जीबी तक डायनामिक रैम
    • 50एमपी+50एमपी+8एमपी बैक कैमरा
    • 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    • 5,800एमएएच टाइटन बैटरी
    • 120वॉट सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी

    डिस्प्ले

    Realme GT 7 Pro में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5k स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली quad-curved डिस्प्ले है जो Eco OLED Plus टेक्नोलॉजी तथा 8T LTPO पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट, 6500nits पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। इस मोबाइल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया।

    प्रोसेसर

    रियलमी जीटी 7 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU दिया गया है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह फोन 27 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

    मेमोरी

    Realme GT 7 Pro में पावरफुल प्रोेसेसर का साथ देने के लिए तगड़ी रैम भी दी गई है। भारत में यह फोन 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 512GB Storage सपोर्ट करता है। यह मोबाइल का टॉप मॉडल है तथा इसके बेस वेरिंएट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। जीटी 7 प्रो Dynamic RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 28GB RAM की ताकत प्रदान करती है। यह फोन LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage सपोर्ट करता है।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    रियलमी जीटी 7 प्रो को कंपनी ने ‘AI powerhouse’ कहा है। इस फोन को realme UI 6.0 पर लॉन्च किया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है। इस मोबाइल की एआई एफिशिएंसी में AI Sketch to Image, AI Motion Deblur, AI Game Super Resolution और AI Telephoto Ultra Clarity जैसे एआई फीचर्स शामिल हैं जिनसे इमेज एडिटिंग, स्कैच मेकिंग और मोबाइल गेमिंग को आसान व यूज़फुल बनाया जा सकता है।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 7 प्रो में HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP IMX906 OIS मेन लेंस दिया गया है जिसके साथ एफ/2.65 अपर्चर वाला 50MP Periscope Portrait IMX882 सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर और 112° FOV वाला 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16MP Sony Selfie Camera दिया गया है।

    बैटरी

    Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 5,800mAh Titan Battery पर लॉन्च हुआ है। यह सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी है जो कंपनी के दावेनुसार 450 घंटे का स्टैंडबाय टाईम देने की क्षमता रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W Ultra Charge तकनीक दी गई है जो रियलमी के मुताबिक सिर्फ 11 मिनट में ही बैटरी को 50% तक चार्ज कर सकती है।

    realme GT 7 Pro Price
    Rs. 49,998
    Go To Store
    See All Prices
    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here