6100mAh बैटरी और 10x Zoom कैमरा वाला सस्ता स्मार्टफोन Huawei Enjoy 100 5G लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/Huawei-Enjoy-100-5G-.jpg

हुआवई एन्जॉय 100 सीरीज चीन में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी तीन नए मोबाइल लेकर आई है जिनमें Huawei Enjoy 100, Enjoy 100 Pro और Enjoy 100 Pro Max शामिल हैं। सीरीज के बेस मॉडल यानी हुआवई एन्जॉय 100 5जी फोन को ब्रांड द्वारा लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जिसका प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 20 हजार रुपये से भी कम है। इस नए 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Huawei Enjoy 100 5G प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो हुआवई एन्जॉय 100 5जी फोन को 1399 युआन की स्टार्टिंग प्राइस पर लाया गया है। यह 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है जो इंडियन करंसी अनुसार 19,979 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन का बड़ा वेेरिएंट यानी 256GB मेमोरी वाला फोन 1699 युआन में लॉन्च हुआ है जो 24,260 रुपये के करीब है। चीन में इस नया हुआवई 5जी फोन Glacier White, Sunset Orange और Midnight Black कलर में बिकेगा।

Huawei Enjoy 100 5G स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई एन्जॉय 100 5जी फोन को 1612 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56-इंच HD+ ​स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसे LCD पैनल पन बनाया गया है। फोन स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1150nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। फोन डिस्प्ले Low blue light और Eye Protection Mode से लैस है।

Huawei Enjoy 100 5G फोन को HarmonyOS 7 पर लाया गया है जो कई एआई फीचर्स से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में हुआवई का ही Kirin 8000S चिपसेट दिया गया है। यह 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.40गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

हुआवई एन्जॉय 100 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 6100mAh बैटरी से लैस कर चीन में लॉन्च किया गया है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में इस फोन पर लगातार 19 घंटे तक शॉर्ट वीडियो यानी रील्स देखी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 40W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।

फोटोग्राफी के लिए इस नए हुआवई 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर और 10x digital जूम वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर लगाया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Enjoy 100 5G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।