Huawei का नया 5G फोन Enjoy 100 Pro लॉन्च, इसमें लगा है RYYB कैमरा और OLED डिस्प्ले

Join Us icon

हुआवई ने आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए एन्जॉय 100 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से चीन में दो मोबाइल फोन Huawei Enjoy 100 Pro और Enjoy 100 Pro Max लॉन्च किए गए हैं जो RYYB कैमरा, बड़ी बैटरी और किरिन प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आए हैं। सीरीज के बड़े मॉडल यानी एन्जॉय 100 प्रो मैक्स की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और हुआवई एन्जॉय 100 प्रो 5जी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आगे लिखी गई है।

Huawei Enjoy 100 Pro स्पेसिफिकेशन्स

हुआवई एन्जॉय 100 प्रो को 2412 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन OLED पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 1300nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Kunlun Glass की लेयर दी गई है जो ब्रांड के मुताबिक 10 गुणा ज्यादा ड्रॉप और शॉक रजिस्टेंट है।

Huawei Enjoy 100 Pro 5G फोन एंड्रॉयड आधारित HarmonyOS 7.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Kirin 8020A चिपसेट दिया गया है। यह 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.29गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

फोटोग्राफी के लिए यह हुआवई 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन RYYB ultra-focus सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक ultra-sensitive color filter भी लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Enjoy 100 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। बता दें कि RYYB कैमरा सेंसर तकनीक है जो किसी फोटो के Green पिक्सल को Yellow पिक्सल से बदल देती है।

पावर बैकअप के लिए Huawei Enjoy 100 Pro 5G फोन को 6100mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर उतारा गया है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह मोबाइल 23 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए एन्जॉय 100 प्रो में 40W Huawei SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

हुआवई एन्जॉय 100 प्रो 5जी फोन कनेक्टिविटी के लिए 5 GHz Wi-Fi, Bluetooth 6, NFC और Infrared सेंसर जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। इस मोबाइल में एआई फीचर्स भी मौजूद हैं।

Huawei Enjoy 100 Pro प्राइस

हुआवई एन्जॉय 100 प्रो 12GB RAM वाला 5G फोन है जिसे चीन में 128GB, 256GB और 512GB कलर में लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस 1799 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 25,599 रुपये के करीब है। चाइना में यह हुआवई स्मार्टफोन Peacock Blue, Feather purple, Feather Sand White और Phantom Night Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here