
Huawei ने अपनी नई Enjoy 100 सीरीज के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। नए स्मार्टफोन Huawei के डबल इलेवन रिन्यूअल सीजन ऑल-सिनेरियो न्यू प्रोडक्ट लॉन्च कॉन्फ्रेंस में पेश किए जाएंगे। बता दें कि आगामी Huawei Enjoy 100 सीरीज के फोंस के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Enjoy 100 सीरीज का प्री-ऑर्डर शुरू
Huawei Enjoy 100 सीरीज के स्मार्टफोन को आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ग्राहक इन्हें Huawei Mall, कंपनी के अधिकृत ई-कॉमर्स पार्टनर्स, Huawei Experience Stores और रिटेलर्स के जरिए बुक कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने फोन की कीमत और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।
Huawei Enjoy 100 सीरीज का डिजाइन
Huawei की ओर से जारी पोस्टर में तीन स्मार्टफोन देखे जा सकते हैं। तीनों फोन के बैक पैनल पर अलग पैटर्न देखने को मिलता है। हालांकि, इनके कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन अलग-अलग है। पोस्टर में फोन तीन कलर ऑप्शन में नजर आ रहे हैं।
ब्लू कलर वाले मॉडल को Cloud Sky Blue फिनिश में दिखाया गया है। इसके कैमरा मॉड्यूल में रेड किनारे वाली बड़ी गोल रिंग दी गई है। यह फोन Enjoy 100 Pro Max हो सकता है। वहीं, ऑरेंज कलर वाले मॉडल में दो कैमरा रिंग के साथ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसके नीचे ग्रिल जैसा डिजाइन भी नजर आता है। यह Enjoy 100 Pro हो सकता है।
तीसरे यानी वाइट कलर के स्मार्टफोन का कैमरा डिजाइन भी ऑरेंज मॉडल से मिलता-जुलता है। हालांकि, इसमें LED फ्लैश की जगह अलग दिखाई दे रही है। यह सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन फोन के नाम और कैमरा स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पूर्व में आई Enjoy 90 सीरीज में स्टैंडर्ड, Plus और Pro Max मॉडल शामिल थे। वहीं, लीक के अनुसार नई Enjoy 100 सीरीज में Plus मॉडल की जगह Pro वैरियंट आ सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Huawei Enjoy 100 सीरीज के स्मार्टफोन फिलहाल चीन में लॉन्च होने जा रहे हैं। अगर आप इन नए फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमत, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने आने तक इंतजार करना होगा। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 28 अक्टूबर को फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










