6500mAh वाला नया स्मार्टफोन realme C01 हुआ लॉन्च! 4GB RAM पर बिकेगा यह सस्ता मोबाइल

Join Us icon

सस्ते स्मार्टफोंस के बाजार में रियलमी ने एक और नया मॉडल पेश किया है। कंपनी की ओर से realme C01 लाया गया है जो लो बजट सेग्मेंट में बिकेगा। यह नया रियलमी स्मार्टफोन विदेशी बाजार वियतनाम में सेल के लिए उपलब्ध होगा। 4GB RAM और Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करने वाले इस रियलमी स्मार्टफोन में बड़ी 6500mAh battery लगाई गई है जो इसकी मेन यूएसपी है। रियलमी सी01 की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme C01 प्राइस

रियलमी सी01 को वियतनामी शॉपिंग साइट पर 4GB RAM + 64GB Storage के साथ लिस्ट किया गया है। इस मोबाइल की कीमत 5,990,000 डॉंग है जो इंडियन करंसी अनुसार 20 हजार रुपये के करीब है। ई-कॉमर्स साइट पर यह नया रियलमी फोन ​कलर वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है जिनमें Orange, Silver और Black कलर शामिल हैं।

realme C01 स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी01 4जी स्मार्टफोन में 720 x 1520 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगाई गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। realme C01 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं मोबाइल को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए पांडा ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

realme C01 को एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है जो realme UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट मौजूद है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस रियलमी फोन में Mali-G57 जीपीयू मौजूद है।

रियलमी सी01 को ग्लोबल मार्केट में 4जीबी रैम पर लाया गया है जिसमें 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मेमोरी कार्ड का सपोर्ट भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर जहां एलइडी फ्लैश से लैस 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

रियलमी सी01 की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की ताकतवर बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसे तगड़ी 6500mAh battery से लैस किया गया है जो सिंगल चार्ज में कई घंटों तक स्मार्टफोन को ऑन रख सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

realme C01 4G स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए dual-band Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और NFC जैसे फीचर्स मौजूद है। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी लगाया गया है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ किया गया है। फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए यह रियलमी फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here