
रियलमी ने कुछ समय पहले ग्लोबल मार्केट में अपना सस्ता 5जी फोन realme C100 लॉन्च किया था। यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 7000mAh Battery के साथ MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लाया गया था। लेकिन अब कंपनी इसी नाम से एक और नया मोबाइल लेकर आ रही है जो 5G नहीं बल्कि 4G सपोर्ट करेगा। यह realme C100 4G स्मार्टफोन 8 अक्टूबर को बांग्लादेश में लॉन्च होगा जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme C100 4G की डिटेल्स
रियलमी सी100 4जी स्मार्टफोन में 1570 × 720 रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इस मोबाइल डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 254PPI और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए Panda-1681 ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।
realme C100 4G स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 बेस्ड realme UI दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G92 Max चिपसेट लगाया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस 4जी स्मार्टफोन में ARM Mali G52 जीपीयू दिया गया है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए यह रियलमी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी सी100 4जी स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए realme C100 4G स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी इसे 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आ रही है। रियलमी के अनुसार सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी यह मोबाइल 10 घंटे से ज्यादा का स्टेंडबॉय टाइम दे सकता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। ग्राहकों को इसमें 10W Reverse चार्जिंग भी मिलेगी।
इस फोन को मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP69 Pro रेटिंग दी गई है। ब्रांड के मुताबिक यह मोबाइल 6 मीटर गहरे पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होगा। वहीं फोन में मौजूद Rain Touch मोड के साथ गीली स्क्रीन पर भी बिना रूकावट काम किया जा सकता है।
रियलमी सी100 4जी फोन में GT Boost मोड दिया गया है जो गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर बनाएगा। इस स्मार्टफोन कंपनी Next AI के साथ लेकर आ रही है। यूजर्स को इसमें Google Gemini भी मिलेगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.3 सहित 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। विदेशी बाजार में यह मोबाइल Glory White, Victory Purple और Endurance Brown कलर में बिकेगा जिसका प्राइस 8 अक्टूबर को अनाउंस होगा।












