Redmi K50i 5G फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, पावरफुल कैमरे के साथ मिलेगी तगड़ी बैटरी! देखें फुल फीचर

Join Us icon

Xiaomi से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है कि कंपनी इंडिया में अपने रेडमी ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो Redmi K50i 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। रेडमी के50आई 5जी फोन की जानकारी 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव प्राप्त हुई है जिसकी डिटेल्स टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने दी है। शाओमी ने हालांकि अभी तक अपने नए मोबाइल फोन के लॉन्च से जुड़ी कोई डिटेल सार्वजनिक नहीं की है लेकिन 91Mobiles को बाजार में आने से पहले ही Redmi K50i 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है।

Redmi K50i 5G की स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले रेडमी के50आई 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ही बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन 6.6 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च होगा। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी तथा 650निट्स ब्राइटनेस व डॉल्बी विज़न जैसे फीचर्स से लैस होगी। उम्मीद है कि यह मोबाइल फोन पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन सपोर्ट करेगा जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस हो डिसप्ले के उपरी ओर बीच में दिया जाएगा।

67w charging 64mp camera phone Redmi K50i 5G India Launch soon Specs leaked
Redmi Note 11T Pro

Redmi K50i 5G फोन लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च होगा जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट देखने को मिलेगा। इंडियन मार्केट में यह 5जी फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है जिनमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज तथा 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं आशा का सकते हैं कि शाओमी अपने इस रेडमी फोन में वचुर्अल रैम तकनीक भी दे सकती है।

यह भी पढ़ें : 6000mah बैटरी, 50MP कैमरा वाला Xiaomi का फोन खरीदें सिर्फ 9,999 रुपये, ऑफर के बारे में जानें सबकुछ

प्राप्त जानकारी अनुसार यह रेडमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस दिए जाएंगे। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के50आई में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। पावर बैकअप के लिए Redmi K50i 5G फोन में 5,080एमएएच की तगड़ी बैटरी दी जाएगी जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगी। इस फोन का 163.6×74.3×8.8एमएम और वज़न 200 ग्राम होगा।

Redmi K50i 5G इंडिया लॉन्च

शाओमी अपने इस मोबाइल फोन के बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। हमें अभी Redmi K50i 5G लॉन्च की पुख्ता तारीख तो पता नहीं लग पाई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इस स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर देगी तथा जल्द ही रेडमी के50आई को इंडियन मार्केट में उतार देगी। फोन की लॉन्च डेट कंफर्म होते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here