13999 रुपये में 12GB RAM की ताकत वाला 5G फोन! मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा

सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आज से भारतीय बाजार में नया मोबाइल LAVA Virat V1 Pro 5G सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। इस फोन को पूरे 2 हजार रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है जिसमें वचुर्अल रैम के साथ 12GB RAM की पावर, तगड़ी 6000mAh Battery और ब्लोटफ्री एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा। इस लेटेस्ट ब्रांडेड 5जी फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स सहित फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
LAVA Virat V1 Pro 5G प्राइस
लावा विराट वी1 प्रो 5जी फोन का रेट 15,999 रुपये है। यह मोबाइल सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। आज 31 अगस्त से इस सस्ते 5जी फोन की सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है जहां से इसे Sikkim Midnight और Spiti Frost कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर लावा की फ्री सर्विस ऐट होम का फायदा भी मिलेगा।
5G फोन पर ऑफर
LAVA Virat V1 Pro 5G फोन पर कंपनी सीधे 2,000 रुपये का डिस्कांउट दे रही है। ऑफर में यह 6GB RAM वाला 5G फोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 5जी फोन पर 2000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत मिल रही है और ICICI, Axis, SBI, HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर इसका फायदा मिलेगा।
वहीं अगर आप EMI पर फोन खरीदना चाहते हैं तो Kotak, HDFC, SBI, Yes Bank, Au Bank, ICICI, Axis और BOB कार्ड से किश्त बनवा सकते हैं। ईएमआई पर मोबाइल खरीदने पर भी 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। लावा विराट वी1 प्रो 5जी फोन पर 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी और 6 महीने की एक्सेसरीज वारंटी भी दी जा रही है। डील की डिटेल जानने या डिस्काउंट के साथ सस्ता 5जी फोन खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
LAVA Virat V1 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा विराट वी1 प्रो 5जी फोन को स्टॉक एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है। इसमें थर्डपार्टी ऐप्स नहीं दी गई है और यूजर्स को ऐडफ्री व ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लावा का दावा है कि यह फोन 500K+ AnTuTu Score अचीव कर सकता है।
LAVA Virat V1 Pro 5G फोन को 6जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत दे सकती है। यह 128जीबी मेमोरी वाला फोन है जिसमें 1TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। बताते चलें कि इस सस्ते 5जी फोन पर 1 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
यह लावा का 5जी फोन 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 550nits हाईब्राइटनेस दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल + AI रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए LAVA Virat V1 Pro 5G फोन 6000mAh सपोर्ट करता है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। ग्राहकों को यह चार्जर फोन बॉक्स में भी ही मिल जाएगा। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और OTG जैसे फीचर्स मौजूद हैं।