
10 हजार से कम में 6जीबी रैम वाला 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो realme Narzo 80 lite सिर्फ 9898 रुपये में पाया जा सकता है। यह मोबाइल जून महीने में लॉन्च हुआ था जो 6,000mAh Battery, 32MP Camera, 12GB Dynamic RAM और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन पर तगड़ा डिस्काउंट पेश किया गया है जिसे बिना किसी क्रेडिट कार्ड के भी कम रेट पर परचेज किया जा सकता है।
रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 11,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। शॉपिंग साइट अमेजन पर यह मोबाइल अब 9,898 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। यानी कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर 1,601 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। अच्छी बात यह भी है कि इस छूट को पाने के लिए किसी बैंक कार्ड या कूपन की जरूरत भी नहीं है।
कोई भी ग्राहक यह 6जीबी रैम वाला रियलमी का 5जी फोन 10 हजार रुपये से कम में परचेज कर सकता है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank कार्ड्स से 6 महीने की ईएमआई बनवाने पर 275 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी, इसके बाद फोन का इफेक्टिव सेलिंग प्राइस 9,623 रुपये (9898-275) हो जाएगा। वहीं ईएमआई ना बनवाकर फुल पेमेंट करने पर 225 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन अमेजन पर डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध है जिसे Crystal Purple और Onyx Black कलर में खरीदा जा सकता है। अगर आप यह 6जीबी रैम वाला सस्ता मोबाइल पाना चाहते हैं या फिर डील की फुल डिटेल पढ़ना चाहते हैं तो (यहां क्लिक) करें।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 625निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Armorshell मिलिट्री-ग्रेड शॉक रजिस्टेंस बॉडी पर बना है जो कंपनी के अनुसार 2 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। इसमें IP64 रेटिंग और Rainwater Smart Touch फीचर भी मौजूद है।
realme Narzo 80 lite 5G फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित वनयूआई 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी मोबाइल फोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MC2 GPU मौजूद है। यह स्मार्टफोन 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM की ताकत देता है।
फोटोग्राफी के लिए Narzo 80 lite 5G के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 और 76° एफओवी वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। पावर बैकअप के लिए यह सस्ता रियलमी 5जी फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद 46.6 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकती है। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। इसमें 5W reverse चार्जिंग तकनीक भी दी गई है
रियलमी नारज़ो 80 लाइट 5जी फोन के अलावा अगर आप इसी रेंज में किसी दूसरी कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Infinix Hot 60, OPPO K13x और Tecno Spark Go इस बजट के कुछ लेटेस्ट ऑप्शन हैं। वहीं इनके अलावा Moto G35, Redmi 14C और iQOO Z10 Lite को भी कम रेट वाले 5जी फोन के रूप में कंसीडर किया जा सकता है।
See All Competitors

















