7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ पेश हुआ सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark 50 4G

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/Tecno-Spark-50-4G-phone.jpg

टेक्नो ने पिछले महीने इंडिया में अपना सस्ता 5जी फोन स्पार्क 50 लॉन्च किया था जो 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। Tecno Spark 50 5G के बाद अब कंपनी इसका 4G LTE मॉडल भी ले आई है। यह नया टेक्नो स्मार्टफोन कंपनी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट के जरिये ऑफिशियल अनविल कर दिया है। टेक्नो स्पार्क 50 4जी फोन 7000mAh battery और 50MP Camera की ताकत से लैस होकर आया है।

Tecno Spark 50 4G फोन MediaTek Helio G81 चिपसेट पर लाया गया है। यह 12नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें 1.7गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A75 कोर शामिल हैं। यह टेक्नो मोबाइल कंपनी ने लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है जो HiOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।

टेक्नो स्पार्क 50 4जी स्मार्टफोन को ग्लोबल वेबसाइट पर ​तीन वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी दी गई है। दूसरा वेरिएंट 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और टॉप वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। ये तीनों मॉडल Extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस है।

4GB RAM वेरिएंट में कंपनी ने 8GB Extended RAM दी है जिसके चलते इसे 12GB RAM की ताकत मिलेगी। वहीं 6जीबी फिजिकल रैम वेरिएंट में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 18जीबी रैम की पावर दी जा सकती है। स्पार्क 50 का 8जीबी रैम वेरिएंट 16GB Extended RAM तकनीक से लैस किया है जिसमें फिजिकल रैम और वचुर्अल रैम मिलकर इसे 24GB RAM की ताकत देती हैं।

फोटोग्राफी के लिए टेक्ना स्पार्क 50 4जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Tecno Spark 50 4G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 50 4जी फोन को तगड़ी 7000mAh battery से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस मोबाइल में लगातार 28 घंटे तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। यह स्मार्टफोन 5 साल की बेटरी हेल्थ के साथ बिकेगा। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Spark 50 4G स्मार्टफोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर बनाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस को Wet hand और Oily hand touch फीचर से लैस किया गया है जिसके चलते गीले या चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है।

टेक्नो स्पार्क 50 4जी फोन को कंपनी ने SGS सर्टिफाइड मजबूत बॉडी पर पेश किया है। ब्रांड का दावा है कि यह मोबाइल 1.8 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

Tecno Spark 50 4G फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.4, OTG और Infrared जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। यह मोबाइल FreeLink 2.0 तकनीक सपोर्ट करता है जिसके चलते 1.5किलोमीटर तक बिना नेटवर्क के भी दूसरे टेक्नो फोन पर कॉल की जा कसती है।

टेक्नो स्पार्क 50 4जी फोन की शुरुआती कीमत बांग्लादेश में 17,499 BDT बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार 13,290 रुपये के करीब है। यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Halo Blue, Titanium Grey, Ink Black, Aurora Purple और Bloom Pink कलर्स में बिकेगा। यह मोबाइल iPhone 17 Pro Max की लुक सस्ते रेट पर देगा।