7,000mAh battery वाला फोन! देखें कौन लाया यह चलता फिरता पावरहाउस और क्या है फोन का नाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/HUAWEI-nova-Y91.jpg
Highlights

Huawei ब्रांड अब भारतीय मोबाइल बाजार में एक्टिव नहीं है लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसके प्रीमियम फोन काफी पसंद किए जाते है। इस कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया है जो 7,000mAh battery के साथ आया है। इसका नाम Huawei Nova Y91 है और अपनी बड़ी बैटरी की बदौलत है टेक जगत की सुर्खियां बटोर रहा है। आगे आप हुवावे नोवा वाई91 की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

7,000एमएएच बैटरी

Huawei Nova Y91 स्मार्टफोन की प्रमुख यूएसपी की इसकी पावरफुल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन पर लगातार 29 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है, यानी एक दिन से भी ज्यादा। कंपनी से इसे सेफ और सिक्योर भी बताया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन को 22.5W HUAWEI SuperCharge तकनीक से भी लैस किया गया है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

फोन प्राइस

Huawei Nova Y91 कंपनी की ओर से ऑफिशियल कर दिया गया है लेकिन फिलहाल इसकी कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। कीमत को छोड़कर अन्य सभी डिटेल्स ब्रांड वेबसाइट पर सार्वजनिक की जा चुकी है। यह मोबाइल अलग अलग देशों में अलग-अलग प्राइस पर उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने पहले ही बताया है हुवावे फोन इंडिया में नहीं बिकेगा। इंडियन करंसी अनुसार इसकी कीमत 20 हजार से 25 हजार के बीच हो सकती है।