7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme P4 हुआ इंडिया में लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘पी’ सीरीज को पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से दो नए मोबाइल फोन realme P4 और realme P4 Pro इंडिया में लॉन्च किए गए हैं जो तगड़ी 7,000mAh Battery के साथ आए हैं। सीरीज के बेस मॉडल रियलमी पी4 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • 6GB RAM + 128GB Storage – ₹18,499
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹19,499
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹21,499

रियलमी पी4 5जी फोन की कीमत 18,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। वहीं यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 128जीबी मेमोरी के साथ 19,499 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के साथ 21,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। realme P4 5G की सेल 25 अगस्त से शुरू होगी और 2,500 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलाकर फोन पर कुल 3,500 रुपये तक की छूट पाई जा सकेगी।

रियलमी पी4 5जी फोन 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे ‘सनलाइट रेडी’ स्क्रीन कहा है क्योंकि हाई ब्राइटनेस के चलते धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।

realme P4 5G में मीडियाटेक का Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 7,75,973 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं मोबाइल गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाए रखने के लिए इसमें HyperVision AI Chip लगाई गई है जो बेहतर विजुअल ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट प्रदान करती है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

यह रियलमी का बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसे 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी के अनुसार यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 22 मिनट का आया है। यह इस साल इंडिया में 15 से 20 हजार की रेंज में लॉन्च हुए स्मार्टफोंस में सबसे ज्यादा है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने टेस्टिंग के दौरान 59 मिनट में इसे 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियलमी पी4 को IP65+IP66 रेटिंग के साथ पेश किया गया है और इसकी थिकनेस सिर्फ 7.58mm है।

18 हजार रुपये में रियलमी पी4 5जी फोन बड़ी बैटरी के साथ ही फास्ट चार्जिंग तकनीक प्रदान करता है। वहीं इस फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो मोबाइल प्रोसेसेर के साथ मिलकर स्मूथ परफॉर्मेंस देने की कोशिश करता है। रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के हिसाब से फोन डिस्प्ले भी सही है, बस यूजर्स को फोन के कैमरा के साथ कुछ समझौता करना पड़ सकता है।

इसी प्राइस रेंज में जहां OPPO K13 5G फोन बैटरी के मामले में रियमली पी4 को सीधी टक्कर देता है। वहीं बड़ी बैटरी की ही बात करें तो POCO M7 Pro और realme 14x दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 15 हजार रुपये से कम में रियलमी पी4 से बेहतर पीसीमार्क बैटरी स्कोर अचीव कर चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि पोको एम7 प्रो में 5,110mAh और रियलमी 14एक्स में 6,000mAh बैटरी लगाई गई है जो realme P4 5G से काफी कम है।

अगर आप बड़ी और ब्राइट स्क्रीन वाला फोन पसंद करते हैं तो रियलमी पी4 5जी के ही बजट में Infinix GT 30 और Moto G86 Power को कंसीडर किया जा सकता है। इन दोनों में ही 4500nits ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन दी गई है। वहीं इन​फिनिक्स जीटी 30 में यूजर्स को 144Hz ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।

realme P4 Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here