
रियलमी ने दिसंबर 2025 में 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन realme P4x इंडिया में लॉन्च किया था। उस वक्त यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था लेकिन बीते दिनों ‘चिप शोर्टेज’ के चलते प्राइस हाइक की मार इस मोबाइल पर भी पड़ी थी। कंपनी की ओर से रियलमी पी4एक्स का रेट 2,000 रुपये बढ़ा दिया गया था जिसके बाद इसकी कीमत 17,999 रुपये हो गई थी। लेकिन अब फिर से इस सस्ते 5जी फोन को कम प्राइस पर खरीदने का मौका मिल रहा है।
शॉपिंग साइट अमेजन realme P4x 5G फोन को 2,000 रुपये से भी अधिक के डिस्कांउट पर भेज रही है। इस मोबाइल के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस बीते दिनों बढ़कर 17,999 रुपये हो चुका है। लेकिन अमेजन पर यही 5जी फोन सिर्फ 15,286 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन का रियल सेलिंग प्राइस है और इस रेट पर सस्ता 5जी स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी भी बैंक क्रेडिट कार्ड इत्यादि की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
देखा जाए तो रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को 2700 रुपये से भी कम रेट पर (17999-15286=2713) पाया जा सकता है। 15 हजार में 5जी फोन खरीदने या फिर इस स्मार्टफोन की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
रियलमी पी4एक्स 5जी फोन मीडियाटेक के 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बने Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 974831 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है। हैवी गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस को स्टेबल रखने और फोन को हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5300mm² VC Frostcore कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए realme P4x 5G फोन को 7000mAh Titan Battery के साथ लॉन्च किया गया है। गौरतबल है कि इस सीरीज के पी4 और पी4 प्रो दोनों ही 7000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। हमारी टेस्टिंग में पी4एक्स की पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 38 मिनट का रहा है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
रियलमी पी4एक्स 5जी फोन को 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच होल स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सेंपलिंग रेट के साथ 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। मोबाइल की हाई रिफ्रेश रेट तो यूजर्स को पसंद आएगी, लेकिन अगर ब्राइटनेस भी थोड़ी अधिक होती तो ज्यादा अच्छा रहता।

फोटोग्राफी के लिए यह नया रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। realme P4x 5G के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4एक्स में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
इसी प्राइस रेंज में Nothing Phone 3a Lite और Moto G67 Power पहले से ही मार्केट में मौजूद हैं। वहीं बीते दिनों लॉन्च हुआ से realme C85 5G फोन भी अपनी IP69 Pro रेटिंग के चलते फेमस हो रहा है। इनके अलावा Redmi 15 और Lava Play Ultra जैसे स्मार्टफोन भी इस बजट में कंसीडर किए जा सकते हैं।











