
कुछ ही समय पहले Honor 600 Lite 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल लॉन्च के साथ ही कंपनी का Honor X80i स्मार्टफोन भी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब यही ऑनर स्मार्टफोन फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ सामने आ गई है। इस अपकमिंग 5जी फोन की रियल फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो गई है जिससे फोन की लुक व डिजाइन का खुलासा हो गया है। फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक होने के बाद माना जा रहा है कि बेहद जल्द ही मोबाइल ऑफिशियली लॉन्च हो जाएगा।
Honor X80i 5G फोन को iPhone 17 जैसी ‘पिल शेप’ नॉच डिस्प्ले पर बना दिखाया गया है। फोन में बेजल लेस स्क्रीन दी गई है जो फ्लैट है और इसके किनारे राउंड हैं। स्मार्टफोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। सामने आए लीक के अनुसार ऑनर एक्स80आई 5जी फोन की थिकनेस सिर्फ 7.34mm होगी और इसका वजन केवल 185 ग्राम होगा। मोाबइल को मैटल फ्रेम पर बना बताया गया है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार ऑनर एक्स80आई स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7100 पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में इस स्मार्टफोन को 12GB RAM पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 512GB स्टोरेज मिलेगी।
Honor X80i 5G में 6.6-इंच स्क्रीन दिए जाने की बात सामने आई है। लीक के अनुसार यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिलेगा। यह अपकमिंग ऑनर फोन 6,500nits पीक ब्राइटनेस के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। देखा जाए तो यह ब्राइटनेस लेवल वाकई में काफी ज्यादा है। तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा व पढ़ा जा सकेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

पावर बैकअप के लिए ऑनर एक्स80आई 5जी फोन को तगड़ी 7,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। इस बड़ी बैटरी वाले फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Honor X80i 5G को 108MP डुअल रियर कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह फ्रंट पर 16MP सेंसर सेंसर मिल सकता है।
चलते-चलते Honor X70i पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 108 मेगापिक्सल बैक और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर एक्स70आई 5जी फोन 6,000mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।










