7200mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन लॉन्च, 8GB RAM और Snapdragon 4 Gen 2 के साथ वीवो वाई6ए चाइना में पेश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/vivo-y06a-5g-price.jpg

वीवो ने अप्रैल महीने में अपनी होम मार्केट चीन में Vivo Y6 5G स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं अब इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Vivo Y6a 5G भी टेक मंच पर उतार दिया गया है। यह नया वीवो 5जी फोन भी चाइना में लॉन्च हुआ है जो बड़ी 7200mAh battery, 8GB RAM और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। नए वीवो वाई6ए के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की कीमत आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y6a 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई6ए 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7200mAh बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इस वीवो फोन को फुल चार्ज करने के बाद 23 घंटे तक लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

वीवो वाई6ए 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 जीपीयू दिया गया है।

Vivo Y6a 5G फोन चाइना में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इस वीवो फोन को 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) दे सकती है। यह स्मार्टफोन LPDDR4X RAM और UFS 3.1 storage टेक्नोलॉजी पर काम करता है। फोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।

यह वीवो 5जी फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन की डिस्प्ले लो ब्लू लाइट, डीसी डिमिंग और आई प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस है जो ज्यादा देर मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाती है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo 5G फोन Y6a डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई6ए 5जी फोन में एफ/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Vivo Y6a 5G प्राइस

वीवो वाई6ए 5जी फोन को चीन में 8GB RAM पर लाया गया है जो 256GB storage सपोर्ट करता है। इस मोबाइल का लॉन्च प्राइस 1999 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 28 हजार रुपये के करीब है। Vivo Y6a 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। चाइन में इसे Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Welcomes Gold कलर्स में बेचा जाएगा।