11000mAh बैटरी और 7 इंच स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है अपकमिंग 5जी फोन Redmi Turbo 6 Max

Join Us icon

साल 2026 की शुरुआत में Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन Redmi Turbo 5 Max पेश किया था। यह मोबाइल 9000mAh Battery के साथ आया था। अब कंपनी इसी मोबाइल का सक्सेसर Redmi Turbo 6 Max लेकर आ रही है। रेडमी की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में लॉन्च से पहले ही रेडमी टर्बो 6 मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Redmi Turbo 6 Max स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी टर्बो 6 मैक्स 5जी फोन से जुड़ी लीक चीनी टिपस्टर ​डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आया है। मौजूदा रेडमी टर्बो 5 मैक्स जहां 9,000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था वहीं ताजा लीक के मुताबिक पावर बैकअप के मामले में अपकमिंग Turbo 6 Max में बड़ी बैटरी दी जाएगी। डीसीएस के अनुसार रेडमी टर्बो 6 मैक्स 5जी फोन को 11,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अब तक कोई भी रेडमी फोन इतनी बड़ी बैटरी पर लॉन्च नहीं हुआ है।

Redmi Turbo 6 Max 5G फोन में तगड़ी बैटरी के साथ ही बड़ी स्क्रीन भी दी जा सकती है। लीक में सामने आया है कि टर्बो 6 मैक्स को 7-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 2K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन बताई गई है जिसपर हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। बताते चलें कि टर्बो 5 मैक्स को 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया गया था जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मौजूद है।

रेडमी टर्बो 5 मैक्स की ही बात करें तो जैसा कि हमने पहले ही बताया यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500एस चिपसेट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए 3D ice-cooling सिस्टम भी लगाया गया है।

Redmi Turbo 5 Max

Redmi Turbo 5 Max स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला Light Fusion 600 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी 5जी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चर्चा है कि यह मोबाइल फोन भी अगले साल 2027 की शुरुआत में ही पेश होगा। जनवरी 2027 में इसे चाइना में लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ Redmi Turbo 6 5G फोन भी लाया जा सकता है। याद दिला दें कि रेडमी टर्बो 5 मैक्स इंडिया में POCO X8 Pro Max बनकर आया था। ऐसे में अपकमिंग टर्बो 6 मैक्स भी पोको एक्स9 प्रो मैक्स के रूप में पेश हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here