7500mAh बैटरी और 2K OLED स्क्रीन के साथ 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा iQOO Neo 11

iQOO 15 ब्रांड के सबसे पावरफुल मोबाइल फोन के रूप में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की ताकत से लैस होकर आया है जिसमें तगड़ी 7000mAh बैटरी भी मिलती है। आइकू 15 की बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाने के बाद अब कंपनी एक नया मिडबजट स्मार्टफोन iQOO Neo 11 लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि आइकू नियो 11 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा। इसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Neo 11 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कंपनी इसे सबसे पहले अपनी होम मार्केट चीन में लेकर आ रही है। चाइना में इस दिन शाम के 7 बजे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। यह फोन लॉन्च ईवेंट कंपनी वेबसाइट और वेईबो पर लाइव प्रसारित होगा जिसे इंडिया में शाम के 4 बजकर 30 मिनट पर लाइव देखा जा सकेगा। इस फोन का प्रोडक्ट पेज आइकू चाइना वेबसाइट पर लाइव हो चुका है जिसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। इस पेज पर मार्केट में आने से पहले ही फोन की लुक और डिजाइन की फोटो मिल जाएगी।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो आइकू नियो 11 5जी फोन को OLED पैनल पर बनी 2K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी स्वयं कंपनी की ओर से दे दी गई है। वहीं लीक में बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में BOE Q10+ पैनल टेक्नोलॉजी की इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। वहीं यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा।
iQOO Neo 11 5G फोन को कंपनी की ओर से क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा जो 4.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि यही मोबाइल प्रोसेसर कंपनी के पिछले साल आए फ्लैगशिप फोन iQOO 13 में भी दिया गया था जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 29,85,170 एनटूटू स्कोर अचीव कर चुका है।
आइकू नियो 11 बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को तगड़ी 7500mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात भी सामने आई है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
iQOO Neo 11 की कैमरा डिटेल्स भी लीक हो चुकी है। कंपनी वेबसाइट पर जारी की गई फोटो में इसे डुअल रियर कैमरा से लैस दिखाया गया है। इस फोन का मेन सेंसर OIS Camera होगा। यह 50 मेगापिक्सल लेंस हो सकता है। वहीं इसके साथ बैक पैनल पर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी दिया जा सकता है।
आइकू नियो 11 इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा 30 अक्टूबर को होगा।