iQOO 15 पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को खासतौर पर गेमर्स और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कंपनी ने लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 2K Samsung Everest डिस्प्ले और 7000mAh की बड़ी Blue Ocean बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं। iQOO 15 की शुरुआती कीमत 4199 युआन (लगभग ₹48,000) है और यह फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

आईकू 15 (iQOO 15) का डिस्प्ले इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। इसमें 2K Samsung Everest स्क्रीन दी गई है, जो दुनिया की पहली M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनी है। इसमें Samsung 2K LEAD OLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहद ब्राइट और कलरफुल आउटपुट के साथ आती है। यह स्क्रीन 6000 nits लोकल पीक ब्राइटनेस और 2600 nits फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। साथ ही, इसमें 118 प्रतिशत P3 कलर गैमट, 98.1 प्रतिशत ब्राइटनेस रेश्यो और AR एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आंखों की सेफ्टी के लिए इसमें Eye Protection 2.0 और फुल ब्राइटनेस DC Dimming फीचर भी शामिल है।

आईकू का यह फोन बेहद पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। iQOO 15 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस समय दुनिया के सबसे तेज मोबाइल चिपसेट्स में से एक है। इसके साथ कंपनी ने Monster Super-Core Engine तकनीक दी गई है, जो खासकर परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए है। फोन में LPDDR5X Ultra रैम (9600Mbps) और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स और गेम्स बेहद स्मूद चलते हैं। परफॉर्मेंस की बात करें, तो फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 43,86,144 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसे टॉप-क्लास फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल करता है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान टेम्परेचर कंट्रोल के लिए इसमें 8K Ice Dome Cooling System दिया गया है, जो फोन को ओवरहीट होने से बचाता है।

वहीं गेमर्स की बात करें, तो उन्हें यह फोन खासा पसंद आ सकता है, क्योंकि इसे गेमिंग एक्सपीरियंस को नए लेवल पर ले जाने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसमें कंपनी का खुद का डेवलप किया गया Q3 गेमिंग चिप है, जो ग्राफिक्स और स्मूदनेस को बढ़ाता है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें QNSS सुपर रेंडरिंग इंजन और फुल-सीन रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, फोन में 2K + 144Hz सुपर-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दी गई है, जिसे गेमिंग के दौरान बेहद क्लियर और शार्प विजुअल्स देने के लिए डिजाइन किया गया है।

इतना ही नहीं, इसमें 144FPS+ अल्ट्रा-इमेज क्वालिटी सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के दौरान रियलिस्टिक वाइब्रेशन एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें Warhammer Max Dual-Axis Vibration Motor दिया गया है, वहीं 3200Hz टच रिस्पॉन्स रेट के साथ स्क्रीन का टच बेहद तेज और सटीक हो जाता है। इसके साथ Symmetrical Dual Speaker Pro और E-sports Network System 2.0 गेमिंग साउंड और नेटवर्क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाते हैं।

कैमरा की बात करें, तो iQOO 15 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हैं। इसका प्राइमरी कैमरा Sony IMX921 सेंसर (1/1.56″) के साथ आता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (1/1.95″) दिया गया है, जो M-शेप्ड प्रिज्म डिजाइन पर आधारित है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Live Photos, AI इफेक्ट्स और कलर ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे हर फोटो में बेहतर लाइट, कॉन्ट्रास्ट और नेचुरल टच मिलता है।

फोन में दी गई 7000mAh Blue Ocean बैटरी इसकी एक बड़ी ताकत है। यह बैटरी लंबे गेमिंग और मल्टीटास्किंग सेशन में भी दम नहीं तोड़ती है। कंपनी ने इसमें 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है। इसके साथ Global Direct Drive Power Supply 2.0 टेक्नोलॉजी मिलती है, जो चार्जिंग के दौरान ओवरहीटिंग से बचाती है और बैटरी की लाइफ बढ़ाती है। iQOO 15 OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट स्कैनर, Game Live Assistant 2.0 और USB 3.2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित है। इसके अलावा, इसमें NFC सपोर्ट भी दिया गया है जिससे पेमेंट और डाटा ट्रांसफर आसान हो जाता है।

iQOO 15

iQOO 15 चार खूबसूरत कलर ऑप्शंस Soaring Cloud Edition, Legend Edition, Track Edition और Wilderness Edition में लॉन्च हुआ है। फोन को पांच स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है:

12GB + 256GB : ¥4199 (लगभग ₹48,000)
16GB + 256GB : ¥4499 (लगभग ₹51,000)
12GB + 512GB : ¥4699 (लगभग ₹53,000)
16GB + 512GB : ¥4999 (लगभग ₹56,000)
16GB + 1TB : ¥5499 (लगभग ₹61,000)

इनमें से Wilderness Edition की बिक्री 31 अक्टूबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

कंपनी ने लोकप्रिय गेम Honor of Kings की 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर Collector’s Edition भी लॉन्च किया है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत ¥5499 (लगभग ₹61,000) है। यह लिमिटेड एडिशन फोन खास डिजाइन और एक्सक्लूसिव गिफ्ट्स के साथ आता है। इसका पहला बैच पहले ही सोल्ड आउट हो चुका है, और दूसरा बैच 24 अक्टूबर 2025 को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

अगर अब फोन के इंडिया लॉन्च की बात करें, तो कंपनी ने फिलहाल भारत के लिए सटीक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन यह कंफर्म है कि iQOO 15 नवंबर में आ रहा है। उम्मीद है कि डिवाइस दूसरे या तीसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकता है।

अगर आप गेमिंग फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर इसके इंडिया लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। दरअसल, iQOO 15 एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो गेमिंग, परफॉर्मेंस और बैटरी तीनों ही क्षेत्रों में शानदार बैलेंस प्रदान करता है। इसमें दिए गए टॉप-क्लास हार्डवेयर जैसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 2K Samsung डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम इसे गेमिंग सेगमेंट में बेस्ट विकल्प बनाते हैं। यह फोन अपकमिंग OnePlus 15, realme GT 8 Pro, Xiaomi 17 Pro Max जैसे फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here