8000mAh बैटरी वाले 5G फोन realme 16T की सेल शुरू, 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा सभी मॉडल्स पर

रियलमी का सबसे नया स्मार्टफोन आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। कंपनी ने पिछले सप्ताह realme 16T 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था जिसकी सेल आज से शुरू हो रहा है। यह रियलमी का 5जी फोन 8000mAh battery, 50MP Camera और 8GB RAM की ताकत से लैस है। वहीं मोबाइल का वॉटरप्रूफ बनाने के लिए इसमें IP69 Pro रेटिंग भी दी गई है। रियलमी 16टी प्राइस, ऑफर्स, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme 16T 5G ऑफर
realme 16T 5G फोन पर कंपनी 3000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। स्मार्टफोन खरीदते वक्त क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनाने पर यह 3 हजार रुपये की छूट मिलेगी। वहीं फोन की फुल पेमेंट करने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह 2 हजार रुपये का डिस्काउंट बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ ही UPI पेमेंट करने पर भी प्राप्त होगा।
इस रियलमी 5जी फोन को 12 महीने की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। वहीं नया फोन खरीदते वक्त पुरान मोबाइल एक्सचेंज कराने पर 5000 रुपये का Exchange Bonus भी प्राप्त होगा। अगर सेकेंड हैंड फोन रियलमी का ही है तो नया रियलमी 16टी खरीदने पर रियलमी यूजर्स को 2000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बेनिफिट भी मिलेगा।
realme 16T 5G प्राइस
रियलमी 16टी लॉन्च प्राइस की बात करें तो यह मोबाइल इंडियन मार्केट में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जो 29,999 रुपये में लाया गया है। 3,000 रुपये की छूट के साथ ही फोन वेरिएंट 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यह 8GB RAM वाला 5G फोन 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 31,999 रुपये और 34,999 रुपये है। बैंक ऑफर के तहत इन दोनों वेरिएंट्स को 28,999 रुपये और 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
देखा जाए तो ऑफर के तहत realme 16T 5G 8GB RAM को 6जीबी रैम के लॉन्च प्राइस से भी सस्ते रेट पर पाया जा सकता है। इसी तरह 128GB के रेट पर ही 256GB मेमोरी वाला फोन खरीदा जा सकता है। रियलमी 16टी 5जी की सेल कंपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर होगी। इस नए रियलमी 5जी फोन को Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red कलर में परचेज किया जा सकता है।
realme 16T 5G स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 16टी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लाया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 6,33,631 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5300mm² VC Cooling सिस्टम दिया गया है।
realme 16T 5G फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फोन में पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।
फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Monochrome सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 16T में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है।
पावर बैकअप के लिए realme 16T 5G फोन को ताकतवर 8000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिग में यह रियलमी 5जी फोन 17 घंटे, 41 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुका है। कंपनी ने इस फोन को 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।