8000mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ 18499 रुपये में! इंडिया में शुरू हुई नए स्मार्टफोन realme Narzo 100x की सेल

Join Us icon

बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं तो आज से इंडिया में नया मोबाइल realme Narzo 100x सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। यह 8000mAh battery वाला स्मार्टफोन है जिसमें 140Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, 50MP AI Camera और 14GB Dynamic RAM की पावर भी मिलती है। पहली ही सेल में कंपनी इस सस्ते 5जी फोन पर पूरे 2500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। सस्ता स्मार्टफोन कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है, इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme Narzo 100x प्राइस

रियमली नारज़ो 100एक्स 5जी फोन की कीमत 20,999 रुपये है। यह बेस वेरिएंट का प्राइस है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर पूरे 2,500 रुपये की छूट दे रही है जिसके बाद स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 18,499 रुपये पड़ेगा। इसमें 2,000 रुपये का डिस्काउंट और 500 रुपये का कूपन शामिल है।

इसी तरह रियलमी का यह 6GB RAM वाला 5G 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस 22,999 रुपये और 24,999 रुपये है। 2500 रुपये की छूट के साथ ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 20,499 रुपये और 22,499 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। देखा जाए तो ऑफर के साथ 6जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी वाला फोन 4जीबी रैम के लॉन्च प्राइस से भी सस्ते रेट पर पाया जा सकता है।

realme Narzo 100x 5G फोन की ब्रिकी कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर शुरू हो चुकी है जिसे Flash Orange और Midnight Black कलर में परचेज कर सकते हैं। कस्टमर्स को फोन 6महीने की No Cost EMI पर खरीदने का भी मौका मिलेगा। कोई भी व्यक्ति इस सस्ते रियलमी 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीद सकता है और इसके लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। डील की डिटेल जानने या सस्ते फोन पर मोबाइल पाने के लिए (यहां क्लिक) करें।

realme Narzo 100x स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन में 6.8-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइनल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यूजर्स को इसमें हाई 140Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन को वेट हैंड टच टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है। मिलिट्री ग्रेड बॉडी जहां इसे ड्रॉप रेजिस्टेंट बनाती है वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए IP65 रेटिंग भी मौजूद है।

realme Narzo 100x 5G एंड्रॉयड 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300mm Airflow Vapor चैंबर मौजूद है। इस फोन में यूजर्स को Gemini Live और फोटो एडिटिंग जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे।

पावर बैकअप के लिए नारज़ो 100एक्स 5जी फोन 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। ब्रांड के मुताबिक फुल बैटरी करने के बाद इसपर 12 घंटे का BGMI गेमप्ले या 26 घंटे तक YouTube प्लेबैक टाइम मिल सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह सस्ता 5जी फोन Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके चलते Narzo 100x से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी नारज़ो 100एक्स 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में AI Pulse Light लगाई गई जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर 9 तरह के कलर्स में चकमती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here