20,000 रुपये के बजट में आ रहा है रियलमी का पावरफुल फोन Realme V23, मिलेगी 8GB RAM

Join Us icon

Realme को लेकर नई खबर सामने आई है कि यह कंपनी टेक मार्केट में अपनी ‘वी’ सीरीज़ के विस्तार की योजना बना रही है कि और इसके तहत बेहद जल्द नया मोबाइल फोन Realme V23 नाम के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक रियलमी वी23 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एक लीक में लॉन्च से पहले ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की डिटेल्स सामने आ गई है। बताया गया है कि Realme V23 8GB RAM, MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और 48MP Camera के साथ 20,000 रुपये के बजट में लॉन्च होगा।

Realme V23 की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी वी23 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल में बनी होगी। उम्मीद कर सकते हैं कि फोन स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यइ फोन एंडरॉयड 12 ओएस आधारित रियलम यूआई 3.0 पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं साथ ही इस रियलमी मोबाइल में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी स्टोेरेज दी जा सकती है।

realme-v25-5g

फोटोग्राफी के लिए Realme V23 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर देखेन को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी वी23 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पावर बैकअप के लिए यह रियलमी फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा जो फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

Realme V23 की कीमत

रियलमी वी23 को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी तथा बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो Realme V23 का शुरूआती प्राइस 1699 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार 20,000 रुपये के करीब होगा और टेक मार्केट में यह फोन Glazed White तथा Gravel Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here