
रियलमी ने पिछले महीने की कंफर्म कर दिया था कि वह भारत में अपने नारज़ो सेग्मेंट का विस्तार करते हुए Narzo 80 सीरीज लाने जा रही है। वहीं आज ब्रांड की ओर से इस सीरीज में शामिल होने वाले मोबाइल फोन के नाम और उनकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वह आने वाली 9 अप्रैल को realme NARZO 80x 5G और realme NARZO 80 Pro 5G इंडिया में लॉन्च करेगी।
रियलमी नारज़ो 80एक्स और 80 प्रो की लॉन्च डिटेल
realme NARZO 80x 5G और NARZO 80 Pro 5G फोन 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे लॉन्च ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से इन दोनों रियलमी 5जी फोन की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा। फोन लॉन्च अनाउंसमेंट सभी रियलमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखी जा सकेगी। कंपनी वेबसाइट सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर भी इन स्मार्टफोंस का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है और यहां भी फोन लॉन्च की लाइव अपडेट प्राप्त होगी।
What’s in the box? Pure power. 📦
Meet the unstoppable #realmeNARZO80x5G – MediaTek Dimensity 6400 5G, 6000mAh battery, and top-tier durability, all under ₹13K!
Live & launching April 9th @ 12 PM!
Know More:https://t.co/n3vAbwMAbF: https://t.co/v8Vuz4zhpN@amazonIN:… pic.twitter.com/R0cGUvJHFA— realme narzo India (@realmenarzoIN) April 1, 2025
रियलमी नारज़ो 80एक्स और 80 प्रो की कीमत
फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के लिए साथ ही रियलमी ने दोनों अपकमिंग 5जी फोन की प्राइस रेंज से भी पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि realme NARZO 80x 5G की कीमत 13 हजार रुपये से कम रहेगी। अनुमान के मुताबिक यह स्मार्टफोन 12,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं realme NARZO 80 Pro 5G फोन अंडर 20 हजार बताया गया है। यानी इस मोबाइल 18,999 रुपये या इसके आस पास के रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।
realme NARZO 80x 5G स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन मीडियाटेक के Dimenisty 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 6,000mAh टाइटेनियम बैटरी दी जाएगी जिसे चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। यह रियलमी मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा और इसे military-grade बॉडी तथा IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
realme NARZO 80 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी नारज़ो 80 प्रो गेमिंग फोन है। इस मोबाइल में 6050mm² लार्ज वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया गया है जो गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखता है। इस फोन में BGMI 90fps पर खेला जा सकेगा और मोबाइल में 2500Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का ताकतवर मिड रेंज चिपसेट Dimensity 7400 दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। यूजर्स को इस मोबाइल में कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन मिलेगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगी।
See All Competitors
















