सैमसंग ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की कीमत में की 5,000 रुपये से ज्यादा की कटौती

Join Us icon

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने बजट स्मार्टफोन्स में कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने में प्रसिद्ध है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए सैमसंग के दो मीड रेंज स्मार्टफोन्स गैलेक्सी ए5 (2016) और गैलेक्सी ए7 (2016) की कीमत में कटौती की है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए5 (2016) की कीमत जहां 5,000 रुपये से ज्यादा की कमी की गई है। वहीं गैलेक्सी ए7 (2016) में 1,800 रुपये तक की कटौती की गई है।

यह है जियो का तोड़, कंपनी दे रही है 96 रुपये में 28जीबी और 149 रुपये में 70जीबी डाटा

सैमसंग द्वारा की गई कीमत में कटौती के बाद अब 20,500 रुपये वाले गैलेक्सी ए5 (2016) को 15,500 रुपये तथा 19,800 रुपये वाले गैलेक्सी ए5 (2016) को 18,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। रिटेलर बादल घई के अनुसार सैमसंग के ये दोनों ही फोन इसी माह रिटेल स्टोर्स पर प्रभावी कीमतों के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

samsung-galaxy-a5 91Mobiles

सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2016) की बात करें तो इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फोन 2 जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम के साथ ही यह फोन 2,900एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

samsung-galaxy-a5-2016

सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016) को कंपनी द्वारा 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। इसमें 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज उपलब्ध है तथा यह फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।