Samsung Galaxy S27 Ultra और Pro के कैमरे होंगे खास, चारों मॉडल के फीचर्स लीक

Join Us icon

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला जारी है। इस लाइनअप में चार स्मार्टफोन Samsung Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra शामिल हो सकते हैं। नई रिपोर्ट में चारों स्मार्टफोन के कैमरा कॉन्फिगरेशन और सेंसर की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, कंपनी अगली जनरेशन के फ्लैगशिप फोन में पिछले मॉडल के कैमरा सेंसर भी उपयोग कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S27 और S27+ के कैमरा फीचर्स लीक

SammyGuru की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जिसके लिए Sony IMX955 या Samsung S5KGNG सेंसर होने की बात सामने आई है। ये सेंसर इनके पिछले मॉडल में भी हैं।

दोनों स्मार्टफोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें Sony IMX564 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। जिसका इस्तेमाल कंपनी पिछले दो जनरेशन से कर रही है। वहीं, टेलीफोटो कैमरे में Samsung S5K3K1 सेंसर मिल सकता है। जो 3x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S27 और S27+ में Samsung S5K3LU या Sony IMX874 सेंसर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S27 Pro और S27 Ultra के कैमरे लीक 

रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में भी कई कैमरा सेंसर एक जैसे हो सकते हैं। दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है। अगर ऐसा होता है, तो यह Galaxy S26 Ultra के क्वाड कैमरा सेटअप के मुकाबले बदलाव होगा।

इन दोनों स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जिसके लिए Samsung S5KHP6 सेंसर इस्तेमाल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें Samsung S5KJN3 या Sony IMX855 सेंसर दिया जा सकता है।

Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के टेलीफोटो कैमरे में अंतर देखने को मिल सकता है। Galaxy S27 Pro में Samsung S5K3LD सेंसर वाला टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। जो 3x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।

यदि Galaxy S27 Ultra की बात करें तो इसमें Sony IMX855 या Samsung S5KJN3 सेंसर वाला टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह 5x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। दोनों फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। जिसमें Samsung S5K2P5 सेंसर उपयोग हो सकता है।

हालांकि, Samsung ने फिलहाल Galaxy S27 सीरीज के मॉडल, कैमरा, प्रोसेसर या लॉन्च टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में आने वाले महीनों में इन स्मार्टफोन से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here