सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की फोटोज़ आई सामनें, जानें कैसा दिखता है यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Join Us icon

सैमसंग का हाईएंड फ्लैगशिप ​डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 23 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन को लेकर अब तक जहां कई तरह के लीक सामनें आते रहे हैं, वहीं अब गैलेक्सी नोट 8 की फोटोज़ भी इंटरनेट पर शेयर हो गई है। इस फोटोज़ को देखकर फोन के डिजाईन-डिसप्ले से लेकर अन्य जानकारी भी मिल रही है।

शाओमी को टक्कर देने भारत पहॅुंची यह नई कंपनी, एक साथ लॉन्च किए 3 नए फोन

चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की इस फोटोज़ को शेयर किया गया है। फोटोज़ में सैमसंग के इस डिवाईस को फ्रंट व बैक पैनल के साथ ही चारों कोनों पर से भी दिखाया गया है। कर्व्ड ऐज़ और बेहद ही हल्के बेज़ल पर बने इस फोन की स्क्रीन 6.3-इंच सुपरएमोलेड बताई गई है।

गैलेक्सी नोट 8 को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार यह फोन एक्सनोस 8895 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। इसमें आपको 8जीबी तथा 6जीबी रैम मैमोरी देखने को मिलेगी तथा फोन की स्टोरेज 64जीबी व 128जीबी हो सकती है।

लॉन्च से पहले जानें सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड 1 कॉम्पेक्ट के बारें में सबकुछ, 91मोबाईल्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 2एक्स ज़ूम वाला 12-मेगा​पिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी सपोर्ट के साथ 3,300 एमएएच बैटरी हो सकती है। जहां तक कीमत की बात है तो इसे 1,000 यूरो में लॉन्च किया जा सकता है जो कि भारतीय बाजार में लगभग 77,000 रुपये के बराबर है।