
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन उतारने की तैयारी में है। खबर है कि कंपनी बेहद जल्द इंडिया में Redmi 12 लॉन्च कर सकती है। लीक में सामने आया है कि यह स्मार्टफोन जुलाई के पहले सप्ताह में भी भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
रेडमी 12 इंडिया लॉन्च डिटेल
फोन लॉन्च की जानकारी Xiaomiui वेबसाइट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह रेडमी मोबाइल V14.0.2.0.TMXINXM सॉफ्टवेयर के साथ स्पॉट किया गया है जो यह सॉफ्टवेयर भारतीय बाजार को प्रदर्शित करता है। मीडिया रिपोर्ट में पुख्ता लॉन्च डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर कहा गया है कि रेडमी 12 जुलाई के पहले सप्ताह में इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

रेडमी 12 स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)
डिसप्ले – ग्लोबल मार्केट में यह फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.79 इंच की फुलएचडी स्क्रीन के साथ पेश किया गया है। स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
कैमरा – फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसके फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
प्रोसेसर – कंपनी ने इसे मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर पर पेश किया है। 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार यह प्रोसेसर कम रेंज में गेमिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही माली-जी52 2ईईएमसी 2 जीपीयू दिया गया है।
ओएस – यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 12 पर काम करता है जो कि मीयूआई 14 पर आधारित है।
मैमोरी – यह फोन 4जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी, 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की मैमोरी के साथ आता है। वहीं इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है जहां आप माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से उसे एक्सेप्ट कर सकते हैं।
बैटरी – पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और कंपनी ने 18 का फास्ट चार्जर दिया है।
कनेक्टिविटी – डाटा और कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 12 में आपको 4जी एलटीई के साथ डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है।












