22 सितंबर को लॉन्च होगा आईफोन 8, 512जीबी की इंटरनल मैमोरी में होगा उपलब्ध

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च हो चुका है। गूगल पिक्सल 2 की लॉन्च डेट सामने आ गई है। अब जिसका इंतजार बचा है वो है एप्पल का नेक्स्ट स्मार्टफोन आईफोन 8। लेकिन अब यह इंतजार भी जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योकि आईफोन 8 के लॉन्च की जानकारी भी सामनें आ गई है। एक फ्रेंच वेबसाइट ने दावा किया है कि सितंबर की 22 तारीख को आईफोन 8 को आॅफिशियली तौर पर विश्व के समक्ष ला दिया जाएगा।

5 अक्टूबर को लॉन्च होगा गूगल पिक्सल 2, गैलेक्सी एस8 से भी ज्यादा पावरफुल होगा

मैक4एवर वेबसाइट के अनुसार सितंबर माह में एप्पल एक साथ 3 स्मार्टफोन पेश कर सकती है, जिसमें आईफोन 7एस, आईफोन 7एस प्लस और आईफोन 8 शामिल होंगे। लॉन्च से पहले 12 सितंबर को जहां आईफोन 8 पहली बार प्रीआॅर्डर के लिए लिस्ट हो सकता है वहीं 22 सितंबर का लॉन्च के साथ ही यह फोन पहली सेल के ​लिए उपलब्ध हो सकता है।

iphone-8-1

इस खबर के अनुसार कंपनी आईफोन 8 का एक वेरिएंट ऐसा भी होगा जिसकी इंटरनल स्टोरेज 512जीबी की होगी। फोन के 64जीबी तथा 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की फ्लैश ड्राईव जहां तोशिबा व स्कैनडिस्क बना सकती है वहीं 512जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए सैमसंग या हेनिक्स कंपनी सहायता कर सकती है।

8-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च होगा माइक्रोमैक्स कैनवस प्लेक्स

हालांकि एप्पल की ओर से अब तक आईफोन 8 तथा आईफोन के अन्य मॉडल्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है ऐसे में आईफोन 8 की लॉन्च डेट तथा इसके 512जीबी वेरिएंट की खबर को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वैसे इतना तो तय ही माना जा रहा है एप्पल का यह आगामी आईफोन कीमत के मामले में बेशक कितना ही मंहगा क्यो न पड़े लेकिन टेक वर्ल्ड के साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी अट्रैक्शन जरूर बनेगा।