50MP Camera और 6GB RAM के साथ लॉन्च हुआ सस्ता मोबाइल फोन Redmi 12, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

शाओमी फैंस के लिए आज कंपनी ने दो नए रेडमी मोबाइल फोन भारत में पेश किए हैं। ब्रांड की ओर से Redmi 12 5G और Redmi 12 4G फोन इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। रेडमी 12 5जी की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं तथा रेडमी 12 4जी स्मार्टफोन के प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी आगे दी गई है।

Redmi 12 प्राइस

रेडमी 12 4जी फोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं फोन के बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है और इसका रेट 11,499 रुपये है। कंपनी की ओर से दोनों मॉडल्स पर 1,000 रुपये का ऑफर भी दिया जा रहा है जिसमें बाद इन्हें क्रमश: ₹8,999 और ₹10,499 में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 12 स्पेसिफिकेशन्स

Screen6.79″ FHD+ 90Hz
ProcessorMediaTek Helio G88
Camera50MP Triple Rear + 8MP Front Camera
Battery18W 5,000mAh Battery

 

डिसप्ले : रेडमी 12 4जी फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.79 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एलसीडी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह डिस्प्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है तथा इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर : यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 12नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक हीलियो जी88 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मैमोरी : Redmi 12 4G को कंपनी ने 6जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। यह टेक्नोलॉजी फोन की इंटरनल 6जीबी रैम के साथ मिलकर उसे 12जीबी तक बढ़ा देती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे मैमोरी कार्ड के जरिये 1टीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रेडमी 12 4जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी 12 4जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज में यह फोन 27 दिन का स्टैंडबॉय टाईम दे सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

कनेक्टिविटी व फीचर्स : रेडमी 12 4जी में आपको डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम जैक मिल जाता है। यह फोन आईआर ब्लास्टर भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे आईपी53 रेटिंग के साथ पेश किया है। वहीं साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here