
सितंबर माह में एप्पल ने अपने नए आईफोन मॉडल आईफोन एक्स, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को विश्वजगत के सामनें पेश किया था। नए आईफोन के लॉन्च होने के बाद से ही भारत में भी आईफोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। भारत जैसे मुख्य स्मार्टफोन बाजार में अहमियत को समझते हुए एप्पल ने लॉन्च के एक माह के भीतर ही आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को भारत में भी पेश कर दिया है और आज 22 सितंबर से ये फोन प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं। आईये आपको बताते हैं कैसे कर सकते हैं नए आईफोन को बुक और क्या क्या मिल रहे है इस बुकिंग पर आॅफर्स :
आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस आज 22 सितंबर के प्री-आॅडर के लिए उपलब्ध हो चुके हैं और इस दोनों फोन की यह बुकिंग 29 सितंबर तक चलेगी। और प्री-आॅडर करने वाले ग्राहकों आईफोन 8 के सभी मॉडल 29 सितंबर से खरीद पाएंगे। आईफोन 8 की सेल 29 सितंबर की दोपहर से पूरे देशभर में शुरू हो जाएगी। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, इन्फिबिम, जियो डॉट कॉम तथा रिलायंस डिजीटल स्टोर्स के साथ ही एप्पल स्टोर्स एवं जियो स्टोर्स पर जाकर भी प्री-आॅडर किया जा सकता है।

आॅफर्स :
आईफोन 8 की खरीद पर रिलायंस जियो पहले से ही अपना दॉंव चल चुकी है। रिलायंस जियो ने घोषणा कर दी है कि जियो स्टोर या जियो आॅफिशियल वेबसाइट से आईफोन 8 व आईफोन 8 प्लस को प्रीआॅर्डर करने पर जियो की ओर से 70प्रतिशत बॉयबैक गारंटी दी जाएगी। यानि एक साल बाद फोन वापिस करने पर कुल कीमत का 70 प्रतिशत हिस्सा जियो द्वारा ग्राहक को वपिस कर दिया जाएगा।
इसी तरह जियो सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
एप्पल आईफोन के लिए जियो लाया है अनोखा आॅफर, सिर्फ 9,200 रुपये में होगा आपका
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 8 मॉडल्स को नो कॉस्ट ईएमआई पर प्री-बुक कर खरीदा जा सकता है। यह शॉपिंग साइट एसबीबाई कार्ड धारकों को आईफोन 8 की खरीद पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट तथा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। ई-वॉलेट फोनपे के जरिये भुगतान करने पर भी यहां 10प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है।
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट नए आईफोन पर 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज आॅफर भी दे रही है।
शाओमी फोन की कीमत में हुई भारी कमी, यही है खरीदारी का सही मौका
अन्य शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर आईफोन 8 तथा आईफोन 8 प्लस 21 सितंबर की मध्य रात्रि से ही प्रीआॅर्डर के लिए लिस्ट हो चुके हैं। अमेज़न नए आईफोन की खरीद पर जहां 20,000 से अधिक का एक्सचेंज आॅफर दे रही है वहीं ईएमआई स्कीम के तहत यह फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर दिया जा रहा है।

आॅफलाईन क्षेत्रों में आईफोन 8 के सभी मॉडल्स को क्रोमा, मैप्पल, विजय सेल्स के साथ ही देश के लगभग सभी बड़े एवं विश्वसनीय रिटेल स्टोर्स पर प्री बुक पर 29 सितंबर से खरीदे जा सकेंगे। एप्पल का सबसे एडवांस स्मार्टफोन आईफोन एक्स भारत में दिवाली के बाद 27 अक्टूबर से प्री आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा तथा इस फोन की पहली सेल 3 नवंबर से शुरू होगी।
कीमत की बात करें तो आईफोन 8 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये तथा 256जीबी वेरिएंट की कीमत 77,000 रुपये रखी गई है। वहीं आईफोन 8 प्लस के 64जीबी वेरिएंट को 73,000 रुपये एवं 256जीबी वेरिएंट को 86,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।





















