15 नवंबर को लॉन्च हो सकता है जियोनी का एस9 और एस9टी, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी अपनी एस सीरीज़ के तहत दो नये फोन एस9 और एस9टी मार्केट में उतारने को तैयार है। दोनों फोन नवंबर की 15 तारीख तक लॉन्च हो सकते है। कंपनी ने आज इन फोंस के बारे में कुछ टीजर जारी किया है।

कंपनी ने एक फोटो शेयर किया है इस फोटो में एस9 के वेरिएंट को देखा जा सकता है, जिसमें इस फोन में दो रियर कैमरा नज़र आ रहे हैं। हालांकि इस फोन से जुड़ी कुछ जानकारियां पहले भी लीक हुई थीं। फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट किया गया था जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन उपलब्ध थे।

इसके अलावा पिछले दिनों एंडरॉयड बेंचमार्किंग ऐप्लिकेशन ऐनटूटू के माध्यम से भी इस फोन का स्कोर जारी किया गया था। इन रिपोर्ट को आधार माना जाए तो​ जियोनी एस9 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही जियोनी एस9 और एस9टी में 4जीबी रैम तथा 64जीबी स्टोरेज देखने केा मिल सकती है। दोनों फोन मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट पर उपलब्ध हो सकते हैं।

15 नवंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 3टी, जानें कैसा होगा यह फोन

स्क्रीन की बात की जाए तो नए वेरिएंट में 5.5—इंच की फुल एचडी 1920×1080 पिक्सल की डिस्प्ले होगी। डुअल कैमरे वाले इस फोन में 13 मेगापिक्सल तथा 5 मेगापिक्सल का रियर कैमर होगा तथा फ्रंट फेसिंग कैमरा3 मेगापिक्सल का हो सकता है।

अच्छे बैटरी बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएच की बैटरी दी गई है तथा 154.2 × 76.4 × 7.4 एमएम डायमेंशन्स के साथ एस9 का वजन जहां 166.5 ग्राम हो सकता है वहीं एस9टी का वजन 200.8 ग्राम तक होने की उम्मीद है। हालांकि इंडियन यूजर्स के लिए यह फोन कब से उपलब्ध होगा इस बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है।