आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ ओपो आर11एस, बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही स्पेसिफि​केशन्स की ​जानकारी मिली

Join Us icon

इस 2 नवंबर को सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स की लीग में टॉप पर रहने वाली कंपनी ओपो अपना नया स्मार्टफोन आर11एस लॉन्च करने जा रही है। ओपो की ओर से यह ​फोन फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया जा रहा है, जो आने वाले समय में भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इस फोन को लेकर अब तक जहां तरह तरह के लीक्स सामनें आ रहे थे वहीं अब स्वयं कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को लिस्ट कर दिया है।

8जीबी रैम और क्वालकॉम 845 चिपसेट से लैस होगा वीवो का अदृश्य फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन

ओपो चाईना की वेबसाइट पर कंपनी द्वारा आर11एस स्मार्टफोन को इन्ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर फोन की कीमत का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन फोन के तीन कलर वेरिएंट के साथ यह बता दिया गया है कि आर11एस की कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारें में बता दिया गया है। ओपो ने साफ कर दिया है कि यह फोन 18:9 रे​शियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिस पर कोई फिजिकल बटन नहीं होगा।

oppo-r11

​इस​ लिस्टिंग के मुताबिक ओपो आर11एस में 1080×2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की एमोलेड डिसप्ले देखने को मिलगी। इस के फ्रंट पैनल पर जहां 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है वहीं रियर पैनल पर 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। लिस्टिंग में बताया गया है कि इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया जाएगा।

सिर्फ 69 रुपये में वोडाफोन यूजर कर सकेंगे पूरे देश में अनलिमिटेड कॉल

इस लिस्टिंग में ओपो के फोन को ब्लैक, रेड और शेपेंन कलर में दिखाया गया है। वहीं प्रोसेसर तथा बैटरी की बात करें तो वेबसाइट पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक्स के अनुसार ओपो का यह फोन कलर ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जाएगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं इस फोन में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 512जीपीयू देखने को मिल सकता है। बहरहाल फोन कीमत व फुल स्पेसिफिकेशन्स की लिए 2 नवंबर का इंतजार करना होगा।