
कोरियन कंपनी सैमसंग की गैलेक्सी जे सीरीज़ कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स् देने के लिए जानी जाती है। कल ही सैमसंग ने अपनी जे सीरीज़ के कुछ स्मार्टफोन्स को भारत में कीमतों में कटौती कर पेश किया था। वहीं दूसरी ओर सैमसंग के गैलेक्सी जे3 (2018) को लेकर नई जानकारी सामनें आई है। सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
सैमसंग के इन तीन स्मार्टफोन्स के दाम हुए कम
गिज़मोचाईना पर सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) को मॉडल नंबर एसएम-जे337 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग र्के इस फोन को 720पिक्सल्स वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित बताया गया है लेकिन उम्मीद है कि बाजार में यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो पर पेश होगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) में 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा तथा ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी71 जीपीयू दिया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती ह। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
आदत डाल लें “हाय बिक्सबी” कहने की, स्मार्ट और इंटेलिजेंट है यह सर्विस
फिलहाल सैमसंग की ओर से गैलेक्सी जे3 (2018) को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है और न ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता कहा गया है। ऐसे हो सकता है कि फोन लॉन्च होने पर इसकी स्पेसिफिकेशन्स में बदलावा देखने को मिले। लिहाज़ा गैलेक्सी जे3 के इस नए वर्ज़न की सटीक जानकारी के लिए इंतजार किया जाना मुनासिब है।



















