
हांग-कांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स ने अगस्त माह में भारतीय बाजार में दस्तक देते हुए दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कम कीमत पर लॉन्च किए गए ये स्मार्टफोन लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए थे। वहीं अब यह कंपनी अब अपनी स्मार्टफोन रेंज को बढ़ाते हुए अंर्तराष्ट्रीय बाजार में एक और स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इनफिनिक्स की ओर से 14 नवंबर को ज़ीरो 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा रहा है।
सस्ती कीमत पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018), स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक
इनफिनिक्स की ओर से मीडिया इन्वाईट्स शेयर किए गए हैं। इस इन्वाईट के अनुसार इनफिनिक्स 14 नवंबर को दुबई में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से ज़ीरो 5 स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।

लीक के अनुसार इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्लस को 18:9 बॉडी रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा इसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं होगा। इस फोन में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन के नाम के हिसाब से माना जा रहा है कि इसके कैमरा लेंस बेहतरीन ज़ूम से लैस होंगे।
146 रुपये के रिचार्ज पर एयरसेल दे रहा है 75 का कैशबैक और अनलिमिटेड कॉलिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 20,000 रुपये के कम की कीमत पर ही लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल इनफिनिक्स ज़ीरो 5 प्लस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत के लिए 14 तारीख का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि हॉट 4 सीरीज़ को भारत में मिले रिस्पांस के बाद कंपनी अपने इस फोन को भी जल्द ही यहां लॉन्च करेगी।



















