
रिलायंस जियो द्वारा 4जी फीचर फोन जियोफोन पेश करने के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी हरकत में आ चुकी है। वोडाफोन और एयरटेल जैसी कंपनियां जहां अपने बंडल पैक के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है, वहीं एक बार फिर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के सस्ते स्मार्टफोन्स की खेप बाजार में उतारी है। इस बार एयरटेल ने इंडियन टेक कंपनी इंटेक्स से हाथ मिलाया है। एयरटेल ने एक साथ तीन 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिन्हें सिर्फ 1,649 रुपये की शुरूआती कीमत पर पाया जा सकता है।
एयरटेल की ओर से इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1, एक्वा ए4 और एक्वा एस3 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। सबसे सस्ते स्मार्टफोन की बात की जाए तो एयरटेल के आॅफर के तहत इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1 की कीमत सिर्फ 1,649 रुपये पड़ेगी। इसी तरह आॅफर में एक्वा ए4 महज़ 1,999 रुपये तथा एक्वा एस2 सिर्फ 4,379 रुपये के इफेक्टिव प्राइज़ पर यूजर्स को मिलेगा। इन तीनों स्मार्टफोन्स पर एयरटेल की ओर से 1,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि एक्वा लॉयंस एन1 की कीमत का ओरिज़नल प्राइज़ 3,799 रुपये, एक्वा ए4 की कीमत 4,999 रुपये तथा एक्वा एस2 का मूल्य 6,649 रुपये है। लेकिन एयरटेल द्वारा दिए जा रहा 1,500 रुपये का कैशबैक पाने के लिए इंटेक्स स्मार्टफोन्स में एयरटेल का नंबर यूज़ किया जाना जरूरी होगी। यूजर्स को 36 माह यानि तीन साल तक अपने नंबर पर कम से कम 169 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। पहले रिचार्ज के 18 माह बाद जहां यूजर्स को 500 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा वहीं 36 माह बाद यूजर्स को अतिरिक्त 1,000 रुपये वापस किए जाएंगे। इस तरह यूजर्स को एयरटेल द्वारा 1,500 रुपये लौटा दिए जाएंगे।
जियो ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा डाउनलोड स्पीड देकर रचा नया इतिहास
इंटेक्स एक्वा लॉयंस एन1
इस फोन में 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ 1.1गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करता है। कपंनी की ओर से 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 2-मेगापिक्सल का रियर और 0.3-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 1,400एमएएच की बैटरी मौजूद है।

इंटेक्स एक्वा ए4
इस फोन में भी 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करता है। कपंनी की ओर से 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 1,750एमएएच की बैटरी मौजूद है।
नोकिया 3 होगा और भी स्मार्ट, जल्द मिलेगा एंडरॉयड 8.0 ओरियो अपडेट
इंटेक्स एक्वा एस2
इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करता है। कपंनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 2,450एमएएच की बैटरी मौजूद है।



















