HMD Arrow अब नहीं होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी ने दी सूचना अब नाम में होगा बदलाव, जानें कारण

Join Us icon

Nokia Smartphone बनाने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने IPL 2024 के दौरान टीज़ किया था कि इंडिया में लॉन्च होने वाले पहले एचएमडी स्मार्टफोन का नाम HMD Arrow होगा। इस मोबाइल का इंतजार जहां बेसब्री से किया जा रहा था। वहीं आज कंपनी ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए सूचना दी है कि वह अपने स्मार्टफोन के नाम में बदलाव कर रही है तथा अब ‘एचएमडी एरो’ भारत में लॉन्च नहीं होगा। इसकी वजह आप आगे पढ़ सकते हैं।

HMD Arrow

एचएमडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) के जरिये अनाउंसमेंट की है कि भारत में लॉन्च होने वाले पहले एचएमडी स्मार्टफोन का नाम HMD Arrow होगा। कंपनी के अनुसार इस नाम के साथ उन्हें इंडिया में कॉपीराइट इश्यू का सामना करना पड़ रहा है। इस ‘एरो’ टाइटल पर किसी अन्य कंपनी का मालिकाना हक है, इसलिए HMD Global अपने फोन के नाम में Arrow शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इंडिया में बिकने वाले HMD Smartphone का नाम तय होने में अभी कुछ समय लगेगा। यानी फोन लॉन्च में और देरी होगी।

HMD Vibe

  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680
  • 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • 4जीबी वचुर्अल रैम
  • 6.56″ एचडी+ 90हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • 10वॉट 4,000एमएएच बैटरी
  • 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा
  • 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

प्रोसेसर : HMD Vibe कुछ समय पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 के साथ 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

स्क्रीन : इस एचएमडी मोबाइल में 720 x 1480 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

मैमोरी : एचएमडी वाइब ग्लोबल मार्केट में 6जीबी रैम पर पेश हुआ है जो 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है जो इसे 10जीबी रैम की ताकत देती है। वहीं मोबाइल में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए एचएमडी वाइब स्मार्टफोन में 4,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी के साथ ही 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट तथा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद है।

अन्य फीचर्स : सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक मिलती है। यह मोबाइल IP52 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। फोन में 3.5एमएम जैक, ब्लूटूथ 5.0 तथा 4जी सर्विस भी मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here