एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर लॉन्च होगा ओपो आर13

Join Us icon

नवंबर माह में टेक कंपनी ओपो ने अपना डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन आर11एस और आर11एस प्लस लॉन्च किया था। वहीं अब एक लीक के माध्यम से जानकारी सामनें आई है कि ओपो अपनी इस सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए इसमें एक और डिवाईस जोड़ने जा रही है। इस लीक में ओपो के नए स्मार्टफोन आर13 की फोटोज़ को शेयर किया गया है, जिसमें फोन के डिजाईन की जानकारी मिली है। इन फोटोज़ में ओपो आर13 को एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक वाला फोन दिखाया गया है।

आईटीहोम ने अपनी खबर में ओपो आर13 की फोटोज़ को शेयर किया गया है। ईमेज़ को देखें तो ओपो का यह फोन एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर पेश किया जाएगा। फोन के बैक पैनल आईफोन 10 जैसा ही डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसी तरह फ्रंट पैनल से यह फोन पूरी तरह से बेज़ल लेस दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर फुल डिसप्ले दी है तथा कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है।

oppo-r13

गौरतलब है कि फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है तथा फ्रंट पैनल पर भी कोई सेंसर नहीं है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ओपो के इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर स्क्रीन के नीचे दिया जा सकता है या फिर यह फोन आईरिश स्कैनर से लैस होगा।

बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च होगा नोकिया 6 (2018)

वहीं ओपो आर13 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन कलर ओएस 4.0 आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है जिसके साथ यह फोन आॅक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करेगा। बहरहाल ओपो आर13 को लेकर मिली इस जानकारी को कंपनी की स्टेटमेंट आने तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता।