
इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ते प्लान्स और ज्यादा फायदे को लेकर मचे घमासान में सभी कंपनी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए और आर्कषक प्लान्स पेश कर रही है। कल ही हमनें आइडिया के नए 309 रुपये वाले प्लान की जानकारी दी थी वहीं आज वोडाफोन ने भी अपना बेहद सस्ता प्लान ‘वोडाफोन सुपर प्लान’ पेश कर दिया है। वोडाफोन की ओर से 179 रुपये का प्लान पेश किया गया है जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही ढ़ेर सारा डाटा दे रहा है।
प्लान 179 रुपये
वोडाफोन का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले वॉयस कॉल की बात करें तो वोडाफोन के इस प्लान में आॅन नेटवर्क तथा आॅफ नेटवर्क अनलिमिटेड लोकल एवं एसटीडी कॉल दी जा रही है। वोडाफोन की ओर से दी जा रही वॉयस कॉल रोमिंग इनकमिंग और आउट गोइंग में भी फ्री रहेगी।

इसी तरह वोडाफोन की ओर से इस प्लान में 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा भी दिया जा रहा है। वोडाफोन का यह डाटा 2जी की स्पीड पर काम करेगा।
गौरतलब है कि ‘वोडाफोन सुपर प्लान’ को कंपनी की ओर से अभी बिहार और झारखंड राज्य में ही पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में देश के अन्य ईलाकों में भी जारी कर दिया जाएगा।


















