
एक टेलीकॉम कंपनी की तरह शुरूआत करने के बाद रिलायंस जियो अपना खुद का 4जी फोन, वाईफाई राउटर, टीवी व सिनेमा ऐप पेश कर चुका है। काफी समय से जहां जियो द्वारा डीटीएच सेवा लॉन्च किए जाने की बातें सामनें आ रही थी। वहीं अब एक और चौंकाने वाली खबर सामनें आई है, जिसके अनुसार रिलायंस जियो जल्द ही अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स की तरह अपनी खुद की फिल्में तथा वेब सीरीज़ भी लाने वाला है।
फैक्टरडेली की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो जल्द ही अपना आॅनलाईन चैनल शुरू कर सकता है। जियो अब खुद की वेब सीरीज़ और फिल्में बनाएगा और इसके लिए कंपनी के अधिकारी 18 से 20 प्रोडक्शन हाउस से बातचीत कर रहे हैं। इस वेब चैनल पर जियो द्वारा बनाई गई एक्सक्लूसिव फिल्में चलेगी। इसमें फिल्मों के साथ ही शार्ट मूवीज़, बिग बॉस व रोडीज़ जैसे रियालटी शो औा वेब सीरीज़ दिखाई जाएगी। जियो की ओर से फूड, ट्रैवल, एजूकेशन और कॉमेडी कंटेंट रखे जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक जियो प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और रॉय कपूर फिल्म्स के बात कर चुका है और अभी Arre, AltBalaji और Viacom जैसे प्रोडक्शन हाउसेज़ से समझौता होना बाकी है। गौरतलब है कि इन दिनों 4जी नेटवर्क की उपलब्धता और सस्ते टैरिफ के चलते अनेंको भारतीय इंटरनेट पर वेब सीरीज़ और फिल्में देखना पसंद करते हैं। और इसी वजह से अमेज़न प्राइम व नेटफ्ल्क्सि के साथ ही वूट व टीवीएफ जैसे वेब चैनल काफी लोकप्रिय हुए है।
इफेक्टिव प्राइज़ 1,249 रुपये में लॉन्च हुआ एयरटेल का स्टार 4जी प्लस स्मार्टफोन
ऐसे में रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च किया जाने वाला यह वेब चैनल ग्रामीण व शहरी दोनों तरह के यूजर्स को लुभाने में कामयाब हो सकता है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो पूरे विश्व में सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। सिर्फ 3 महीनों में ही कंपनी का उपभोक्ता आधार 13.51 प्रतिशत तक बढ़ा है। बहरहाल जियो के इस नए प्रोजक्ट पर कोई भी जानकारी सामनें आने पर जल्द ही शेयर की जाएगी।





















