
Realme GT 7 Pro चीन में 4 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इसमें नया फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। बीते दिन यह गीकबेंच और TENAA साइट पर सामने आया था। वहीं, अब पेश होने से पहले इसके प्राइस की डिटेल सामने आई है। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। आइए, आगे आगामी Realme GT सीरीज फोन के संभावित चाइना प्राइस और खूबियां को विस्तार से जानते हैं।
Realme GT 7 Pro की कीमत (लीक चीन)
- Realme GT 7 Pro के लॉन्च से पहले कीमत की जानकारी एक ऑनलाइन रिटेलर के जरिए लीक हुई है।
- ऑनलाइन रिटेलर से लीक हुई इमेज के अनुसार Realme GT 7 Pro की शुरुआती कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,100 रुपये) हो सकती है, जो संभवतः बेस मॉडल के लिए होगी।

- इसकी तुलना में दिसंबर 2023 में लॉन्च हुआ Realme GT 5 Pro फोन CNY 3,399 (करीब 40,000 रुपये) में आया था।
- कीमत में बढ़ोतरी का कारण तगड़ा स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और नया सैमसंग इको2 OLED डिस्प्ले व लेटेस्ट स्पेक्स हो सकते हैं।
Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
इंडियन टिपस्टर योगेश बरार ने आगामी फोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। जिसकी डिटेल आगे दी गई है।
डिस्प्ले
टिपस्टर के अनुसार Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर डॉल्बी विजन, HDR10+ सपोर्ट, 6000 निट्स HDR ब्राइटनेस, 1000 निट्स लोकल ब्राइटनेस और 2000 निट्स ग्लोबल मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ 8T LTPO Samsung Eco2 पैनल मिल सकता है।
चिपसेट
भारत और चीन में मोबाइल को हाल ही में पेश किए गए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इससे ग्राहकों को 4.32GHz टॉप स्पीड और 3.53GHz बेस स्पीड मिलेगी।
मेमोरी
स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ Realme GT 7 Pro मोबाइल में लीक के अनुसार 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।
realme GT7 Pro About Phone section with all the specs listed
– 6.78″ AMOLED 120Hz display
– Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC
– Android 15
– 50MP + 8MP UW + 50MP Tele
– 16MP selfie
– 6,500mAh battery, 120W chargingTop spec: 16/512GB pic.twitter.com/5SfocESPQT
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) October 28, 2024
बैटरी
टिपस्टर ने बताया है कि Realme GT 7 Pro में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि लिस्टिंग में यह 100वॉट चार्जिंग के साथ देखा गया था।
कैमरा
Realme GT 7 Pro में 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP (3x ऑप्टिकल जूम) टेलीफोटो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का लेंस मिल सकता है।
See All Competitors













