लॉन्च से पहले जानें Realme GT 7 Pro का पावर, फोन हुआ गीकबेंच और TENAA पर स्पॉट

Join Us icon

Realme GT 7 Pro आने वाले 4 नवंबर को चीन में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले यह गीकबेंच और TENAA वेबसाइट पर स्पॉट है। जिसमें कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। बता दें कि हाल ही में इस फ्लैगशिप फोन को नए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ लाने की पुष्टि हो चुकी है। जो पूर्व मॉडल से CPU और GPU दोनों में दमदार है। वहीं, यह चिपसेट AnTuTu पर 3 मिलियन से अधिक क्लॉक करने में भी सक्षम रहा है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 7 Pro गीकबेंच लिस्टिंग

  • Realme GT 7 Pro फोन मॉडल नंबर RMX5010 के साथ गीकबेंच प्लेटफार्म पर सामने आया है।
  • मॉडल नंबर RMX5010 वाले फोन को गीकबेंच में पिछले रन की तुलना में बेहतर स्कोर करते हुए देखा गया है। डिवाइस ने फिलहाल सिंगल-कोर में 3,178 और मल्टी-कोर में 9,558 स्कोर किया है।
  • सभी लिस्टिंग में टेस्ट किए गए मॉडल में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात सामने आई है।
  • डिवाइस में Snapdragon 8 Elite (4.32GHz टॉप स्पीड और 3.53GHz बेस स्पीड के साथ) दिया जाएगा।
  • गीकबेंच के अनुसार बढ़िया स्पीड के लिए फोन में करीब 16GB RAM दी जा सकती है।
टेस्ट टेस्ट नंबर: 8515020टेस्ट नंबर: 8516882
सिंगल-कोर3,1833,178
मल्टी-कोर9,5279,558

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (TENAA लिस्टिंग)

फोन की TENAA लिस्टिंग गिजमोचाइना के माध्यम से शेयर की गई है। जिसमें आगे दिए गए स्पेसिफिकेशंस पता चले हैं।

  • डिस्प्ले: फोन के फ्रंट में 6.78 इंच का माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड 8T LTPO Samsung Eco² OLED प्लस डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 2780 x 1264 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1Hz-120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रासोनिक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर के लिए सपोर्ट मिलेगा।
  • प्रोसेसर: कुछ दिनों पहले ही बाजार में आया लेटेस्ट फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट Realme GT 7 Pro की बड़ी खूबी है। जो ब्रांड ने भी कंफर्म की है।
  • मेमोरी: फोन में 8जीबी, 12जीबी, 16जीबी और 24GB रैम के साथ 128जीबी, 256जीबी, 512 जीबी व 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है।

  • कैमरा: फोन के बैक में 50MP+ 8MP+ 50MP (3x ऑप्टिकल जूम) ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता सकता है।
  • बैटरी: लिस्ट की गई 3,155mAh की बैटरी का साइज गलत लगता है। जबकि इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • अन्य: फोन में IR ब्लास्टर, 5G, 4G नेटवर्क होगा। इसका वजन लगभग 222.8 ग्राम रखा जा सकता है। यह 3 कलर मार्स डिजाइन, स्टार ट्रेल टाइटेनियम और लाइट डोमेन वाइट में आ सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here