
टेलीकॉम कंपनी रिलांयस जियो शुरू से ही अपने यूजर्स का खास ख्याल रखती आई है। मुफ्त तथा सस्ती सेवाओं के बाद भी कपंनी कोई ने कोई आॅफर लाती रहती है या फिर अपने प्लान में बदलाव कर यूजर्स के लिए बेहतरीन बेनिफिट देती रहती है। वहीं अब एक बार फिर जियो ने अपने 153 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है और यूजर्स को अब समान कीमत पर दोगुना 4जी डाटा दे रही है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि रिलायंस जियो का यह 153 रुपये वाला प्लान जियोफोन के साथ ही लॉन्च हुआ था। यह एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। बड़ा बदलाव करते हुए इस प्लान में कंपनी अब हर दिन 1जीबी 4जी डाटा दे रही है। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल शामिल है।

153 रुपये के इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। गौरतलब है कि इस प्लान में पहले प्रतिदिन 500एमबी 4जी डाटा ही दिया जाता था। 153 रुपये इस प्लान के साथ ही जियो ने दो और छोटे प्लान्स भी पेश किए हैं जो 24 रुपये और 54 रुपये के हैं।
5.7-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले और 64जीबी मैमोरी पर लॉन्च हुआ मीजू एम6एस
24 रुपये वाला प्लान 2 दिन की वेलिडिटी के साथ 500एमबी डाटा प्रतिदिन और 20 एसएमएस देता है। वहीं वॉयस कॉल इस प्लान में फ्री है। इसके अलावा 54 रुपये वाला प्लान भी बेनिफिट को शामिल कर 7 दिनो की वेलिडिटी के साथ आता है।





















