
वनप्लस अपनी घरेलू मार्केट चीन में नई स्मार्टफोन सीरीज ‘OnePlus Ace 5′ को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कई दिनों से नई स्मार्टफोन सीरीज को लेकर जानकारियां मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि Ace 5 सीरीज के अंदर OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को पेश किया जाएगा। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर OnePlus Ace 5 की चाइना लॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है। इसके अलावा आपको बता दें कि OnePlus Ace 5 सीरीज के रिजर्वेशन चीन में शुरू हो चुके हैं। आइए आगे आपको लॉन्च डेट और फोन के बारे में सामने सभी जानकारी के बारे में बताते हैं।
OnePlus Ace 5 की चाइना लॉन्च डेट

वनप्लस ने अपनी ऑफिशियल साइट पर इस बात का खुलासा किया है कि OnePlus Ace 5 सीरीज को चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एक ईवेंट में उतारा जाएगा जो कि भारतीय समय के अनुसार 12:00 pm पर होगा। इसके अलावा आपको बता दें कि भारत और अन्य ग्लोबली बाजारों में, एस 5 को वनप्लस 13आर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें कुछ मामूली अंतर होंगे। साथ ही भारत में वनप्लस 13 सीरीज 7 जनवरी को पेश होने की बात कंफर्म हो गई है।
OnePlus Ace 5 सीरीज डिजाइन (लीक)
लीक प्रमोशनल इमेज के अनुसार वनप्लस ऐस 5 सीरीज के फोन में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जो बाएं किनारे की ओर संरेखित है और गोल कोनों के साथ एक बॉक्सी चेसिस है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं किनारे पर हैं। वहीं, कथित प्रमोशनल इमेज वनप्लस ऐस 5 को वाइट, ग्रीन और ब्लैक रंगो में दिखाती है, जबकि ऐस 5 प्रो पर्पल, वाइट और ब्लैक कलर्स में सामने आया है।
OnePlus Ace 5 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- डिस्प्ले: दोनों फोन में 6.78-इंच BOE X2 OLED स्क्रीन हो सकती है, जिसमें 1.5K रिजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और फ्लैट एजेस होंगे। BOE पैनल और फ्लैट एजेस, Ace 3 सीरीज की तुलना में नए हैं।
- प्रोसेसर: वनप्लस एस 5 में पिछले साल का क्वालकॉम फ्लैगशिप प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC हो सकता है। वहीं, वनप्लस एस 5 प्रो 2024 में आए स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC के साथ आ सकता है।
- बैटरी: वनप्लस एस 5 में 6,415mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग हो सकती है। दूसरी ओर, एस 5 प्रो में 6,100mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
- कैमरा: कैमरे का अधिकांश व्यवस्था पिछले मॉडल्स के समान हो सकता है, लेकिन प्रो मॉडल में सोनी IMX906 मेन कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, वनप्लस 13आर में 50MP + 8MP + 50MP ट्रिपल रियर सेटअप हो सकता है, जिसमें तीसरा 50MP सेंसर मुख्य अंतर हो सकता है। यह एक टेलीफोटो सेंसर हो सकता है।
- मेमोरी: वनप्लस फोन 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज तक उपलब्ध हो सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर: जैसे चीन में वनप्लस 13 के साथ, वनप्लस एस 5 सीरीज भी Android 15-बेस्ड ColorOS 15 के साथ आ सकती है। वैश्विक स्तर पर, यह OxygenOS 15 हो सकता है।
- डिजाइन: नई Ace सीरीज में सिरेमिक बैक, मेटैलिक फ्रेम, और फ्लैट साइड्स होने की संभावना है। फोन में सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर और अंडर-डिस्प्ले शॉर्ट-फोकस फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
- कलर्स: लीक के अनुसार, White Moon Porcelain और Sky Blue Porcelain कलर ऑप्शंस हो सकते हैं।









