6 हजार की रेंज में लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन HMD Key, ग्लोबल मार्केट में हुई एंट्री

Join Us icon

Nokia Smartphone बनाने वाली टेक कंपनी HMD Global ने अपनी खुद की ब्रांडिंग वाला नया मोबाइल फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से ग्लोबल मार्केट में HMD Key लॉन्च किया गया है जो लो बजट सेग्मेंट में आया है। यह सस्ता फोन भारत में आएगा या नहीं, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है लेकिन विदेश में इसकी कीमत केवल £59 है जो इंडियन करंसी अनुसार सिर्फ 6,279 रुपये के करीब है।

HMD Key स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.52″ 60Hz LCD Screen
  • Android 14 ‘Go’ Edition
  • Unisoc 9832E chipset
  • 4GB RAM (2GB + 2GB)
  • 5MP front camera
  • 8MP rear camera
  • 10W 4,000mAh battery

डिस्प्ले : एचएमडी की स्मार्टफोन 576 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.52-इंच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 460निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

डिजाइन : HMD Key का डायमेंशन 166.4 x 76.9 x 8.95एमएम और वजन 185.4ग्राम है। कंपनी ने इसे IP52 रेटिंग के साथ पेश किया है जो फोन को डस्ट व वॉटर रजिस्टेंस बनाता है।

ओएस : यह नया एचएमडी मोबाइल एंड्रॉयड 14 के गो एडिशन पर लॉन्च किया गया है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इसमें Google Go apps को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है जो 40% तक डाटा बचाती है तथा कम रैम व हल्के प्रोेसेसर पर भी बिना रूकावट स्मूथ काम करती है।

प्रोसेसर : परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए लो बजट HMD Key स्मार्टफोन में यूनिसोक का 9823ई क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह Arm Cortex-A53 कोर है जो 1.4Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। हल्के 4जी फोन के लिए यह सही माना जाता है।

मेमोरी : प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी ने फिलहाल अपने नए मोबाइल फोन को सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही पेश किया गया है। इसमें 2GB RAM दी गई है जिसके साथ 2GB Virtual RAM भी मिलती है। यानी ​वचुर्अल रैम और फिजिकल रैम मिलकर फोन को 4GB RAM की ताकत प्रदान कर सकते हैं।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए HMD Key स्मार्टफोन को 4,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज के बाद 77 घंटे तक काम कर सकता है। यानी सिंगल चार्ज में 3 दिन से भी ज्यादा! वहीं फोन में 10वॉट चार्जिंग तकनीक भी मिल जाती है।

कैमरा : इस लो बजट मोबाइल फोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सिस्टम लगा है। HMD Key 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स : फोन में दिया गया 3.5एमएम हेडफोन जैक, सिंगल स्पीकर, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट HMD Key के कुछ खास फीचर्स में आते हैं। बताते चलें कि इस फोन के साथ 2 साल की security updates भी मिलेंगी।

HMD Key प्राइस

एचएमडी ने अपने इस लो बजट स्मार्टफोन को फिलहाल यूके में लॉन्च किया है जहां इसका प्राइस £59 है। इंडियन करंसी अनुसार यह कीमत 6,279 रुपये के करीब बनती है। यूनाइटेड किंगडम में HMD Key स्मार्टफोन Midnight Black और Icy Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसके इंडिया लॉन्च पर संदेह है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here