
वीवो अपनी नई V50 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग रही है। दरअसल आज माय स्मार्ट प्राइस ने Vivo V50e को भारत की बीआईएस सर्टिफिकेशन और Vivo V50 को ग्लोबल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया है। इससे उम्मीद है कि यह मोबाइल जल्द एंट्री ले सकते हैं। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
वीवो V50 सीरीज सर्टिफिकेशन
- BIS सर्टिफिकेशन में एक नया वीवो स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2428 के साथ लिस्ट किया गया है। यह बताता है कि फोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।
- इसी मॉडल नंबर को पहले IMEI डेटाबेस पर भी देखा गया था। जिससे पुष्टि होती है कि इसे मार्केटिंग नेम Vivo V50e के तहत पेश किया जाएगा।
- BIS सर्टिफिकेशन से फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
- थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन में V2427 मॉडल नंबर वाला एक अन्य विवो स्मार्टफोन देखा गया है, जो Vivo V50 नाम की पुष्टि करता है।
- सर्टिफिकेशन से यह भी पता चलता है कि यह स्मार्टफोन GSM/WCDMA/LTE/NR कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।
Vivo V50 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
माना जा रहा है कि आगामी वीवो V50 चीन में नवंबर 2024 में लॉन्च हुए वीवो एस20 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसलिए आगे आप वीवो एस20 के फीचर्स देख सकते हैं। यह V50 में भी मिलने की संभावना है।
- डिस्प्ले: वीवो एस20 में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.67-इंच एमोलेड डिस्प्ले है।
- कैमरा: S20 में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल में 50MP का फ्रंट लेंस लगा है।
- प्रोसेसर: वीवो एस20 स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है।
- बैटरी: Vivo S20 मोबाइल में दमदार 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स: वीवो एस 20 में OriginOS 5-आधारित एंड्रॉइड 15 पहले से इंस्टॉल आता है। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर, USB-C और डुअल-बैंड GPS की सुविधा है।
See All Competitors













