OnePlus 13 खरीदने के 5 कारण और नहीं खरीदने के 2 कारण, जानें यहां

Join Us icon

OnePlus 13 5G एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो पावरफुल Snapdragon 8 Elite CPU के साथ आता है। इस फोन में आपको एडवांस कैमरा सिस्टम मिलता है। इसके अलावा OnePlus 13 फोन 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उन लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प है, जो एक हाई-परफॉर्मेंस फोन के साथ प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। हालांकि इसकी कुछ कमियां भी हैं। इस आर्टिकल में डिवाइस की टेस्टिंग के आधार पर हम आपको बताते हैं कि OnePlus 13 क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें।

OnePlus 13 5G खरीदने के 5 कारण

1. पावरफुल प्रोसेसर

OnePlus 13 5G Snapdragon 8 Elite CPU प्रोसेसर पर रन करता है। यह तीन रैम वेरिएंट्स और दो स्टोरेज वेरिएंट दिए गए हैं। RAM: 12GB/16GB/24GB LPDDR5X और सोटोरेज: 256GB/512GB/1TB UFS 4.0 है। बेंचमार्क टेस्ट में यह Vivo X200 और OPPO Find X8 जैसे प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर परफॉर्मेंस करता है। अगर इसके AnTuTu स्कोर की बात करें तो वह टेस्टिंग के दौरान 26,89,625 मिलता है। यानी यह वास्तविक परफॉर्मेंस बिना किसी रुकावट के गेमिंग और डेली टास्क को संभालने में सक्षम है।

2. शानदार डिजाइन

वनप्लस 13 का डिजाइन काफी आकर्षक और प्रीमियम है। इस फोन का डिजाइन वनप्लस के पिछले मॉडल्स से थोड़ा अलग, ज्यादा स्लीक और मॉडर्न है इसमें 6.7 इंच की Fluid AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें वीगन और ग्लास बैक ऑप्शन आता है। फोन के दाएं और बाएं साइड पर बटन और पोर्ट्स काफी आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर को स्मार्टपोन के बॉडी से अच्छी तरह इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस बेहतर होता है। कुल मिलाकर, वनप्लस 13 का डिजाइनन बहुत ही प्रीमियम, स्टाइलिश और यूजर फ्रेंडली है, जो टेक्नोलॉजी और स्टाइल का बेहतरीन संतुलन बनाता है।

3. जबरदस्त रियर कैमरा

वनप्लस 13 Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। हमारे परीक्षण के दौरान, हमने पाया कि फोन की कैमरा सिस्टम में गर्म टोन (warm tones) को प्राथमिकता देता है, जिससे तस्वीरों में एक हल्का पीला प्रभाव दिखाई देता है। हालांकि, इसमें डायनेमिक रेंज (dynamic range) पर काफी ध्यान दिया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि अंधेरे और उज्जवल हिस्से के बीच ज्यादा अंतराल हो, जिससे तस्वीरों में अधिक डिटेल और गहराई देखने को मिलती है। वहीं, जहां तक वीडियो रिकॉर्डिंग की बात है, यह फोन 30fps (फ्रेम प्रति सेकंड) पर 8K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता प्रदान करता है।

4. फास्ट चार्जिंग स्पीड

फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 100 वॉट की फास्ट वायर चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है, जो बिना तार के चार्जिंग का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। हमारी टेस्टिंग के दौरान, फोन 20 से 100 प्रतिशत तक सिर्फ 27 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो गया, जो एक अत्यधिक प्रभावशाली परिणाम है। इसका मतलब यह है कि यूजर्स को ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता और उनका फोन बहुत जल्दी इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। यह फास्ट चार्जिंग फीचर खासकर उन उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद है जो समय की कमी के चलते जल्दी से जल्दी अपने डिवाइस को चार्ज करना चाहते हैं।

5. AI

वनप्लस 13 में आपको ढेर सारे AI फीचर्स मिलेंगे। फोन में AI Detail Boost और AI Unblur जैसे फीचर हैं जो ब्लर फोटो को बेहतर करने और फोन में डिटेलिंग बढ़ाने में कारगर हैं। इसके अलावा AI Reflection Eraser भी मिलता है जो फोन के लिए गए फोटो को बेहतर कर आपके सामने पेश करते हैं। इनके अलावा वनप्लस 13 में आपको AI बेस्ड प्रोडक्टिव टूल भी मिल जाते हैं। जैसे कि Intelligent Search, Circle to Search, AI Notes और PassScan आदि। रोजाना के उपयोग में ये फीचर्स काफी मददगार होते हैं।

OnePlus 13 नहीं खरीदने के 2 कारण

1. बैटरी लाइफ

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य तौर पर लंबे समय तक बैटरी जीवन की उम्मीद देती है। हालांकि, जब हमने फोन पर PC Mark टेस्ट किया, तो इसका परिणाम कुछ चौंकाने वाला था। टेस्ट के दौरान, फोन केवल 7 घंटे 44 मिनट तक ही चला, जो कि बड़ी बैटरी के बावजूद अपेक्षाकृत कम समय है। हमें उम्मीद है कि एक सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन की बैटरी लाइफ में सुधार होगा, ताकि यूजर्स को लंबे समय तक उपयोग करने का बेहतर अनुभव मिले। बैटरी जीवन में सुधार के लिए अक्सर ऑप्टिमाइज़ेशन और सॉफ्टवेयर अपडेट का एक महत्वपूर्ण रोल होता है, इसलिए हमें इस पर नजर रखनी होगी।

2. फालतू ऐप्स (ब्लोटवेयर)

OnePlus 13 का ColorOS 15 सॉफ्टवेयर आमतौर पर यूजर्स के लिए फ्रेंडली है, लेकिन इसमें 44 प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं, जिनमें से 1 थर्ड-पार्टी ऐप्स हैं। इनमें से कुछ ऐप्स उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन बाकी अनावश्यक लग सकते हैं, जो इंटरफेस को अव्यवस्थित कर सकते हैं। खास कर जो यूजर साफ-सुथरा एक्सपीरियंस चाहते हैं, उन्हें यह खामी खटक सकती है। हालांकि, अच्छी बात है कि इन ऐप्स में कुछ अनइंस्टॉल किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here