OnePlus 13 की 13 खूबियां, देखें कैसा है यह नया फ्लैगशिप किलर फोन

Join Us icon

साल 2025 के सबसे पावरफुल मोबाइल फोन में से एक OnePlus 13 इंडिया में लॉन्च हो गया है। एडवांस टेक्नोलॉजी, एआई कैपेबिलिटी और शाक्तिशाली स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह 5जी स्मार्टफोन 10 जनवरी से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। अगर आप भी नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की योजना बना रहे हैं तो वनप्लस 13 आपको पसंद आ सकता है। लेकिन यह फैसला करने से पहले कि क्या वाकई में OnePlus 13 Flagship Killer फोन है, आप आगे इस फोन की 13 खूबियां पढ़ सकते हैं।

OnePlus 13 की 13 खूबियां

1) डिजाइन

शुरुआत लुक और डिजाइन से करें तो वनप्लस 13 5जी फोन को ग्लास कोटेड बॉडी पर बनाया गया है। इसकी स्क्रीन DisplayMate A++ रेटेड है जिसपर क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass की लेयर चढ़ी है। फोन के बैक पैनल पर राउंड शेप में कैमरा सेटअप लगा है तथा इसके लेफ्ट फ्रेम पर 3-स्टेज alert slide बटन लगाया गया है।

2) डिस्प्ले

वनप्लस 13 5जी फोन में 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन दी गई है। पंच-होल स्टाइल वाली यह डिस्प्ले LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4500nits पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। वनप्लस 13 स्मार्टफोन की स्क्रीन Ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक सपोर्ट करती है।

3) ओएस

वनप्लस 13 को सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में यह मोबाइल OxygenOS 15 के साथ मिलकर काम करेगा जो यूजर्स को AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स भी प्रदान करेगा। इस फोन में Gemini AI (गूगल एआई फीचर) का इस्तेमाल किया जा सकता है। 4 साल की ओएस अपडेट तथा 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।

4) प्रोसेसर

प्रोसेसिंग के लिए इस वनप्लस फोन में 4नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में Adreno 830 जीपीयू मौजूद है। हमारी टेस्टिंग में यह फोन 26,89,625 AnTuTu Score कर चुका है जो iPhone 16 Pro Max के 17,74,620 स्कोर से बहुत ज्यादा है।

5) रैम

भारतीय बाजार में वनप्लस 13 5जी फोन तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसे 12GB RAM, 16GB RAM और 24GB RAM पर लाया गया है। यह वनप्लस फोन LPDDR5X RAM तकनीक पर काम करता है।

6) स्टोरेज

वनप्लस 13 5​जी फोन तीन रैम के साथ ही तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। सबसे छोटा मॉडल 256GB तथा दूसरा वेरिएंट 512GB Storage सपोर्ट करता है। इसी तरह सबसे बड़े वेरिएंट 24GB RAM के साथ 1TB Storage मिलती है। यह फोन UFS 4.0 Storage वाला है।

7) बैक कैमरा

Hasselblad लेंस के साथ वनप्लस 13 स्मार्टफोन शानदार फोटोग्राफी करने में माहिर है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर और 23mm फोकल लेंथ वाला 50MP Sony LYT808 OIS मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50MP Samsung JN1 ultra-wide लेंस तथा एफ/2.6 अपर्चर वाला 50MP LYT600 periscope telephoto सेंसर मिलता है। यह फोन 120x digital zoom और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।

8) फ्रंट कैमरा

सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए OnePlus 13 5G फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह Sony IMX615 सेंसर है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। फोन के सेल्फी कैमरा से भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

9) बैटरी

पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन को शक्तिशाली 6,000mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। Silicon NanoStack बैटरी है जो लंबे समय तक हेल्थ मेंटेन रखती है तथा हैवी प्रोसेसिंग के दौरान हीट होने से खुद को रोकती है। हमारी टेस्टिंग में वनप्लस 13 5जी फोन का PC mark battery स्कोर 7 घंटे 44 मिनट का रहा।

50-mp-tripale-camera-6000-mah-and-qualcomm-snapdragon-8-gen-3-phone-oneplus-13r-lunched-in-india-price-specifications-feature-offers-and-sale-details

10) चार्जिंग

फोन में मौजूद तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 100W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। वहीं इस मोबाइल को वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है जिसके लिए OnePlus 15 में 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा।

11) मोबाइल गेमिंग

अक्सर फोन में हैवी मोबाइल गेमिंग के दौरान डिवाइस गर्म हो जाता है। लेकिन वनप्लस 13 को गेमिंग के दौरान ठंडा रखने के लिए इसमें 9925mm VC heat डिसपेशन एरिया बनाया गया है। फोन में Bionic vibration motor Turbo लगी है जो मोबाइल गेम में 4D vibration का एक्सपीरियंस देती है।

12) वॉटरप्रूफ

आज से दौर में तकरीबन हर बजट के स्मार्टफोन को तगड़ी आईपी रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है। फोन की आईपी रेटिंग की बताती है कि वह डिवाइस किस हद तक पानी व धूल की मार झेल सकता है। नया वनप्लस 13 फोन IP68 + IP69 सर्टिफाइड है। यह आइपी रेटिंग बताती है कि इस OnePlus Phone को कुछ हद तक खुद को पानी में सुरक्षित रख सकता है।

13) कनेक्टिविटी

मजे की बात है कि वनप्लस 13 देश का पहला स्मार्टफोन है जो 5.5G सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन को एडवांस Wi-Fi 7 से लैस किया गया है। इस फोन में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मौजूद है तथा इसके साथ ही मोबाइल में NFC टेक्नोलॉजी भी दी गई है। वहीं चार्जिंग के लेकर डाटा ट्रांसफर के लिए इस स्मार्टफोन को USB Type-C 3.2 Gen1 तकनीक से लैस किया गया है।

oneplus-13-key-specifications-officially-confirmed

OnePlus 13 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = 69,999 रुपये
  • 16GB RAM + 512GB Storage = 76,999 रुपये
  • 24GB RAM + 1TB Storage = 89,999 रुपये

वनप्लस 13 5जी फोन की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होकर 89,999 रुपये तक जाती है। इस मोबाइल की सेल 10 जनवरी से शुरू होगी जिसे Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse कलर में खरीदा जा सकेगा। OnePlus 13 Offers की पूरी डिटेल आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here