
OnePlus 13 इंडिया में लॉन्च हो गया है। इस मोबाइल का इंतजार सिर्फ वनप्लस फैन ही नहीं बल्कि अन्य मोबाइल यूजर्स भी बेसब्री से कर रहे थे। अपनी ‘फ्लैगशिप किलर’ की पहचान को बरकरार रखते हुए कंपनी ने नए स्मार्टफोन को बेहद ही पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस कैमरा और स्टाइलिश लुक के साथ पेश किया है। वनप्लस 13 5जी फोन का प्राइस 69,999 रुपये से शुरू होता है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 13 प्राइस
- 12GB RAM + 256GB Storage = 69,999 रुपये
- 16GB RAM + 512GB Storage = 76,999 रुपये
- 24GB RAM + 1TB Storage = 89,999 रुपये
वनप्लस 13 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में भारत में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 69,999 रुपये है। फोन के 16जीबी रैम वेरिएंट का प्राइस 76,999 रुपये तथा सबसे बड़े 24जीबी रैम व 1टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।
OnePlus 13 5G फोन की सेल 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी जिसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकेगा। इस मोबाइल को Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse कलर में परचेज किया जा सकेगा।
ऑफर्स की बात करें तो ICICI Bank ग्राहकों को वनप्लस 13 5जी फोन पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं वनप्लस कस्टमर्स को कंपनी की ओर से 7,000 रुपये का एडिशनल Exchange Bonus प्राप्त होगा जिसके बाद OnePlus 13 का शुरुआती इफेक्टिव प्राइस 57,999 रुपये पड़ेगा।
OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
- 6.82″ 2K+ AMOLED
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- Ultrasonic इन-डिस्प्ले सेंसर
वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस
- Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
- Adreno 830 ग्राफिक्स
- OxygenOS 15
वनप्लस 13 को सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो आक्सिजनओएस 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू मौजूद है।
91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग के दौरान वनप्लस 13 का AnTuTu Score 26,89,625 आया। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारी इन हाउस टेस्टिंग में यह स्कोर iPhone 16 Pro Max (17,74,620), Vivo X200 Pro (25,18,928) और OPPO Find X8 Pro (23,36,485) से भी ज्यादा रहा है। बताते चलें कि OnePlus 13 4 साल की ओएस अपडेट तथा 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है।
कैमरा
- 50MP Sony LYT-808 OIS
- 50MP Samsung JN1 ultra-wide
- 50MP periscope telephoto
- 32MP Selfie Camera
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13 स्मार्टफोन Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है।
OnePlus 13 के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX615 सेंसर है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है। वनप्लस 13 का कैमरा 120x digital zoom, 6x in-sensor ज़ूम, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 3.5cm macro शॉट्स लेने की काबिलियत रखता है।
बैटरी
- 6,000mAh battery
- 100W SuperVOOC चार्जिंग
- 50W wireless चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन को शक्तिशाली 6,000mAh Silicon NanoStack battery से लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। हमारी टेस्टिंग में वनप्लस 13 5जी फोन का PC mark battery स्कोर 7 घंटे 44 मिनट का रहा। इस फोन में 100वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है तथा साथ ही यह वनप्लस मोबाइल 50वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा।
OnePlus 13 के फीचर्स
- वनप्लस 13 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें DisplayMate A++ रेटिंग वाली स्क्रीन लगी है।
- हैवी मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 9925mm VC heat डिसपेशन एरिया बनाया गया है।
- फोन में Bionic vibration motor Turbo लगी है जो मोबाइल गेम में 4D vibration का एक्सपीरियंस देती है।
- वनप्लस 13 देश का पहला स्मार्टफोन है जो 5.5G सपोर्ट करता है।
- वनप्लस 13 में three-stage alert slide बटन दिया गया है जो मोबाइल लेफ्ट फ्रेम पर लगाया गया है।
- वनप्लस ने अपने नए मोबाइल को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बनाता है।
- इस फोन में 4-microphone और Dolby Atmos वाले Stereo speaker मिलते हैं।
- कनेक्टिविटी के लिए वनप्लस 13 NFC, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट करता है जिसके साथ USB Type-C 3.2 Gen1 भी मिलता है।














