
कुछ दिनों पहले रिलायंस जियो ने अपने प्लान्स में बदलाव करते हुए कुछ प्लान की वेलिडिटी बढ़ा दी थी तो कुछ प्लान में डाटा ज्यादा दिया था। जियो के इस बदलाव के बाद एयरटेल ने भी अपने ग्राहको को आर्कषित करते हुए अपने प्लान्स बदल दिए थे। भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ी इस प्रतिस्पर्धा के बीच वोडाफोन ने भी अपना पास फेंका है। वोडाफोन ने भी अपने प्लान में बदलाव किया है और अब कम कीमत पर ढ़ेर सारा डाटा दे रहा है।
रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन ने अपने ग्राहकों के लिए प्लान में बदलाव किया है। वोडाफोन की ओर से 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया गया है। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। पहले इस प्लान में तहत जहां हर दिन 1 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता था वहीं अब दैनिक डाटा लिमिट को बढ़ाते हुए वोडाफोन हर दिन 1.4 जीबी डाटा दे रही है।

वोडाफोन के इस डाटा का यूज़ 3जी व 4जी दोनों नेटवर्क पर किया जा सकता है। नए बदलावों के बाद अब 198 रुपये में ग्राहकों को एक महीनें के लिए 39.2 जीबी डाटा मिल रहा है। इसके साथ ही प्लान में लोकल, नेशनल व रोमिंग वॉयस कॉल अनलिमिटेड फ्री दी गई है।
इसके साथ ही प्लान में हर दिन 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि 198 रुपये वाले प्लान के बाद वोडाफोन जियो व एयरटेल को टक्कर देने के लिए जल्द ही अपने अन्य प्लान्स में भी बदलाव कर सकता है।




















