
गूगल ने पिछले साल कहा था कि भारत में कम कीमत पर बेहतरीन स्मार्टफोन्स मुहैया कराने के लिए कंपनी एंडरॉयड गो एडिशन लॉन्च करेगी। गूगल की घोषणा के बाद नया साल शुरू होते ही कई इंडियन टेक कंपनियां एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने का दावा कर चुकी है। अब इस कड़ी में एक और बड़ा नाम शामिल हो गया है ‘रिलायंस जियो’ का। एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन लाने के उद्देश्य से जियो ने प्रसिद्ध कंपनी मीडियाटेक से हाथ मिलाया है।
राजधानी में आयोजित हुए एक ईवेंट में आज मीडियाटेक के वरिष्ठ अधिकारी टीएल ली ने देश की सबसे बड़ी 4जी सर्विस देने वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो से साझेदारी की घोषणा की है। इस ईवेंट के मंच से ली के बताया है कि मीडियाटेक और रिलायंस जियो मिल कर एंडरॉयड गो स्मार्टफोन पर कार्य कर रहे हैं और जल्द ही भारत में एंडरॉयड ओरियो आधारित गो एडिशन से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे।
Google collaborated with MediaTek to ensure that #AndroidOreo (Go Edition) works well on our key smartphone SoCs whether 4G (MT6739, MT6737) or 3G (MT6580). Fantastic user experience from highly affordable devices, that's #EverydayGenius! https://t.co/omoluvbhsm pic.twitter.com/zZv7KGWoLX
— MediaTek (@MediaTek) January 25, 2018
जियो का यह स्मार्टफोन मार्च महीने के बाद देश में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस फोन की कीमत क्या होगी तथा इस स्मार्टफोन को किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस किया जाएगा इस बारें में कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि रिलायंस जियो का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट से लैस होगा।
नोकिया 3310 हुआ और भी स्मार्ट, 4जी मॉडल हुआ लॉन्च
रिलायंस जियो का यह फोन 4जी नेटवर्क पर भी काम करेगा। आपको बता दें कि माइक्रोमैक्स, इंटेक्स और नोकिया जैसे बड़े ब्रांड्स का नाम पहले से ही एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनियों में शामिल हो चुका है।
शानदार : आइडिया 0 रुपये में दे रहा है फीचर फोन, साथ ही 4जी स्मार्टफोन पर भारी कैशबैक
एंडरॉयड गो की बात करें तो यह ऐसा एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम है, जो कम स्पेसिफिकेशन्स में भी फोन को हाई परफार्मेंस में सक्षम बनाता है। ओरियो गो आधारित स्मार्टफोन्स में कम स्टोरेज घेरने वाली ऐप्लीकेशन्स डाली जाती हैं जो कम रैम पर भी आसानी से रन कर सकती हैं।


















